फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   celebration of independence, win prizes in competitions

मां तुझे प्रणाम: आजादी के जश्न का हिस्सा बनें, प्रतियोगिताओं में जीतें इनाम

Sun, 01 Aug 2021 02:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 01 Aug 2021 02:23 PM IST
सार

‘मां तुझे प्रणाम’ के तहत आयोजित होने वाले आजादी के रंग में कवि सम्मलेन और ऑनलाइन समूह राष्ट्रगान का भी आप हिस्सा बन सकते हैं।

विज्ञापन
celebration of independence, win prizes in competitions
अमर उजाला का अभियान मां तुझे प्रणाम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस आ रहा है। ऐसे में अमर उजाला के अभिनव अभियान ‘मां तुझे प्रणाम’ का भी आगाज हो चुका है। इसके जरिए आप आजादी के जश्न में शामिल हो सकते हैं। साथ ही अपना हुनर भी दिखा सकते हैं। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन


‘मां तुझे प्रणाम’ के तहत आयोजित होने वाले आजादी के रंग में कवि सम्मलेन और ऑनलाइन समूह राष्ट्रगान का भी आप हिस्सा बन सकते हैं। प्रविष्टि भेजने की अंतिम तारीख 14 अगस्त है। परिणाम 20 अगस्त को घोषित किए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7607610008 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन


ये हैं प्रतियोगिताएं
फैंसी ड्रेस : वीरों को नन्हों का सलाम

यदि आपका बच्चा 5 साल तक की आयु का है तो उसे अपने पसंदीदा नेशनल हीरो की तरह तैयार करें और उसकी तस्वीर नीचे लिखी वेबसाइट पर अपलोड करें। दस बेहतरीन फोटोग्राफ और उसके विजेता पुरस्कृत किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्राइंग कंप्टीशन : मेरा सैनिक मेरा अभिमान
यह प्रतियोगिता कक्षा 3 से कक्षा 6 तक के बच्चों के लिए होगी। थीम के अनुरूप ड्राइंग बनाकर वेबसाइट पर अपलोड कर सकते हैं। चित्र पर नाम, मोबाइल नंबर, क्लास और शहर स्पष्ट लिखकर भेजना है। दस विजेता पुरस्कृत किए जाएंगे।

लेखन प्रतियोगिता: मेरा सैनिक मेरा अभिमान
कलम उठाइए और लिख भेजिए वीरों के नाम पैगाम। लेखन प्रतियोगिता के तहत निबंध व कविताएं मंगाई जा रही हैं। इसमें कक्षा सात से कक्षा 10 तक के विद्यार्थी हिस्सा ले सकते हैं। विषय ‘मेरा सैनिक, मेरा अभिमान’ पर रचना वेबसाइट पर अपलोड कर सकते हैं। निबंध 500 शब्द और कविता 100 शब्दों से अधिक की नहीं होनी चाहिए। इस प्रतियोगिता के दस विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।

परिवार संग गाएं जन-गण-मन
15 अगस्त की सुबह ठीक 10 बजे अपने परिवार के साथ राष्ट्रगान गाएं। इसकी फोटो मोबाइल नंबर 7617566160 पर व्हाट्सएप कर सकते हैं। चुनिंदा फोटोग्राफ का प्रकाशन किया जाएगा। ध्यान रहे राष्ट्रगान के दौरान सावधान मुद्रा में ही खड़े हों, इसके बगैर फोटो क्लिक न करें। केवल व्हाट्सएप पर भेजी हुई फोटो ही स्वीकार की जाएंगी।

जाने कहां और कब तक भेज सकते हैं प्रविष्टियां
फोटो, ड्राइंग, कविता, निबंध लेखन को वेबसाइट auevents.in/mtp-ci पर अपलोड किया जा सकता है। विजेताओं के नाम का एलान 20 अगस्त को होगा। इसका प्रकाशन आपके पसंदीदा समाचार पत्र अमर उजाला में किया जाएगा। पुरस्कार वितरण की तारीख और स्थान की घोषणा बाद में होगी।


काव्य कैफे में गूंजेंगी देश प्रेम की कविताएं
‘जरा याद करो कुर्बानी’ नाम से आयोजित कवि सम्मलेन 14 अगस्त की शाम सात बजे से होगा। इसमें देश के जाने-माने कवियों के साथ चुनिंदा नए कवियों को मौका दिया जाएगा। कार्यक्रम का सजीव (लाइव) प्रसारण अमर उजाला के फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed