{"_id":"68a0d0c0e44d7a1d86084e24","slug":"celebrate-independence-day-with-joy-tricolor-hoisted-gorakhpur-news-c-208-1-sgkp1009-160918-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: हर्षाेल्लास के साथ मना स्वतंत्रता दिवस, फहराया गया तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: हर्षाेल्लास के साथ मना स्वतंत्रता दिवस, फहराया गया तिरंगा
Sun, 17 Aug 2025 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 17 Aug 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
तिरंगा हाथों में लहराती डीएम दिव्या मित्तल व नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह व अन्य।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। स्वतंत्रता दिवस उत्साह व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों, विद्यालयों पर ध्वजारोहण गया किया। शहीदों को नमन किया गया।
डीएम दिव्या मित्तल ने कैंप कार्यालय में परिवार सहित ध्वजारोहण किया। इसके बाद कलक्ट्रेट में ध्वजारोहण कर सलामी दी। कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित गोष्ठी में महापुरुषों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं उनके आश्रितों को सम्मानित किया गया। डीएम ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और बलिदान से हमें सदैव प्रेरणा लेनी चाहिए और देशहित में अपना योगदान देना चाहिए।
इसके बाद डीएम ने सुभाष चौक स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा और शहीद स्मारकों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। ो फल और मिष्ठान प्रदान किए गए।
विज्ञापन
जनपद न्यायालय परिसर में जिला जज व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष राममिलन सिंह ने ध्वजारोहण किया। जनपद न्यायालय के न्यायिक अधिकारी, बार एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं कर्मचारी आदि मौजूद रहे।
अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी ने स्वतंत्रता दिवस पर शांति, समृद्धि और राष्ट्रीय गौरव की प्रबल भावना की शुभकामनाएं दीं।
एसपी विक्रांत वीर ने कैंप कार्यालय और पुलिस लाइंस में ध्वजारोहण किया। राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हुए राष्ट्रगान की धुन के साथ आजादी के स्वर्णिम पल को याद किया गया। इसके बाद सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलाई गई।
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय मेंं डीआईओएस शिवनारायण सिंह, बीएसए कार्यालय पर बीएसए शालिनी श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया। पीडब्ल्यूडी में अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार, प्रधान डाकघर में मंडल अधीक्षक अजय कुमार पांडेय, बीएसएनएल में ओए हेड प्रणव कुमार सिंह ने झंडरोहण किया। उद्योग विभाग में उपायुक्त उद्योग सतीश कुमार ने झंडारोहण किया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के प्रशासनिक भवन परिसर में प्रधानाचार्य डॉ. राजेश कुमार बरनवाल ने ध्वजारोहण किया। सुबह फैकेल्टी व छात्रों ने कॉलेज परिसर में तिरंगा यात्रा निकाली।
शहर के होलि एंजल्स पब्लिक स्कूल पर प्रबंधक डॉ. मंतोष श्रीवास्तव, पीएन एकेडमी उमानगर पर प्रधानाचार्य सुधीर सिंह व प्रबंधक जितेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप में ध्वजारोहण किया। श्याम चिल्ड्रेन एकेडमी खोराराम पर प्रबंधक अनिल सिंह व डायरेक्टर रुबी सिंह, माई छोटा स्कूल, सीसी रोड पर विद्यालय के संस्थापक आदित्य मणि व प्रबंधक डॉ. विजय मणि त्रिपाठी, निदेशक डॉ.पूनम मणि त्रिपाठी की मौजूदगी में मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्य रीतू शाही ने ध्वजारोहण किया।
जनक लघु माध्यमिक विद्यालय माड़ीपुर पकड़ी धनपुरवा पर प्रबंधक जनकदेव राय, महंत त्रिवेणी पर्वत इंका विशुनपुरा बाजार पर प्रबंधक ओमप्रकाश श्रीवास्तव व प्रधानाचार्य, बीआईएस इंका देवरिया खास पर प्रबंधक पारस मिश्रा, विद्यावती देवी महिला महाविद्यालय में संचालक प्रेमप्रकाश यादव, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ कार्यालय मे जिला संयोजक जयशिव प्रताप चंद ने ध्वजारोहण किया।एमएसडी डिग्री कॉलेज सहजौर पर डायरेक्टर प्रदीप यादव, विद्यावती देवी कॉलेज आफ फार्मेसी दामोदरपुर अतरौली पर प्रबंधक पीएन यादव, बापू राष्ट्रीय इंका पोखरापार पर प्रबंधक लालबहादुर यादव, कलिंद इंका खरजरवा पर प्रधानाचार्य वकील सिंह ने ध्वजारोहण किया।
सावित्री हास्पिटल देवरिया पर डॉ. अशोक राय, पार्क हास्पिटल सोंदा पर डॉ. पीएन कुशवाहा, सनबीम स्कूल सोंदा पर प्रबंधक अवनीश मिश्रा, पीडी एकेडमी कतरारी रोड में सांसद शशांक मणि ने ध्वजारोहण किया।