फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Celebrate festival with joy Gorakhpur Police ready for protection

Diwali 2022: खुशी से मनाएं त्योहार, आपकी सुरक्षा में गोरखपुर पुलिस तत्पर

Sat, 22 Oct 2022 10:13 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 22 Oct 2022 10:13 AM IST
सार

डीआईजी जे. रविंद्र ने सभी पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए हैं कि बाजारों में आने वाले लोगों को सुरक्षा दें, गाड़ियों को खड़ी कराएं, क्रेन से उठाकर या फिर चालान कर परेशान न करें। कोरोला काल के बाद इस साल पर्व पर बाजारों में भीड़ है, इसे देखते हुए सुरक्षा का प्लान तैयार किया गया है।

विज्ञापन
Celebrate festival with joy Gorakhpur Police ready for protection
सीएफओ डीके सिंह ने कर्मचारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

धनतेरस, दिवाली, भाई दूज को देखते हुए पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। चोरी, छीनैती जैसी वारदातों को रोकने के लिए बाजारों में सादी वर्दी में पुलिस घूम रही है। पूरे शहर की सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है। डीआईजी जे. रविंद्र ने सभी पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए हैं कि बाजारों में आने वाले लोगों को सुरक्षा दें, गाड़ियों को खड़ी कराएं, क्रेन से उठाकर या फिर चालान कर परेशान न करें।

विज्ञापन


कोरोला काल के बाद इस साल पर्व पर बाजारों में भीड़ है, इसे देखते हुए सुरक्षा का प्लान तैयार किया गया है। पुलिस के अलावा पीएसी और एसएसबी जवानों की भी सुरक्षा में ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस उचक्कों, ठगों व चोरों से सावधान करने के लिए लोगों को सतर्क भी कर रही है। चौक चौराहे पर आईटीएमएस की मदद से लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन


पेशेवर बदमाशों की तैयार की गई सूची
हर थाने में पेशेवर बदमाशों (चोरी, लूट, छिनैती, ठगी) के वर्तमान लोकेशन की सूची तैयार कर ली गई है। सभी का बीट सिपाही निगरानी कर रहे हैं। जेल से बाहर आए बदमाशों का सत्यापन भी किया गया है। पुलिस इसे लेकर विशेष सतर्कता बरत रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

इन बाजारों में विशेष निगरानी

गोलघर, हिंदी बाजार, रेती चौक, घंटाघर, नखास, घोष कंपनी, शाहमारूफ, टाउनहाल, बैंक रोड, अलीनगर, विजय चौक, असुरन, मोहद्दीपुर व गोरखनाथ इलाके के बाजारों में विशेष सतर्कता पुलिस बरत रही है। इन जगहों के बाजारों में सर्वाधिक भीड़ होती है। यहां पर सादी वर्दी में पुलिसकर्मी मौजूद रहकर हर गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं।

ड्रोन से निगरानी, जल पुलिस भी तैनात
लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन को भी लेकर पुलिस ने तैयारी कर ली है। जल पुलिस के अलावा ड्रोन कैमरे की मदद से पुलिस निगरानी करेगी। दुर्गा प्रतिमा की तरह ही सभी बीट सिपाही अपने-अपने क्षेत्र की प्रतिमा स्थापित करने वालों के संपर्क में है और विसर्जन तक की उनकी जिम्मेदारी होगी।

डीआईजी जे. रविंद्र ने कहा कि त्योहार में लोगों को दिक्कत न होने पाए इसके लिए पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। पुलिस के साथ ही अफसर लगातार गश्त पर है। पुलिस को निर्देश दिया गया है कि बाजार को आने वाले लोगों को परेशान न किया जाए। गाड़ियों को सही जगह पर खड़ा कराया जाए। चालान करके या फिर क्रेन से गाड़ियों को उठाकर लोगों को परेशान न किया जाए। किसी के साथ भी पुलिस बदसलूकी न करें। अगर, इस तरह की शिकायत मिली तो संबंधित पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की जाएगी।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed