{"_id":"6aa710ac5a33d90b45043331","slug":"cds-nda-exam-held-at-20-centers-4911-candidates-absent-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1450069-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: 20 केंद्रों पर हुई सीडीएस-एनडीए की परीक्षा, 4,911 रहे अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: 20 केंद्रों पर हुई सीडीएस-एनडीए की परीक्षा, 4,911 रहे अनुपस्थित
Mon, 14 Sep 2026 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 14 Sep 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओर से रविवार को शहर के 20 केंद्रों पर संयुक्त रक्षा सेवा (सीडीएस) और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) की परीक्षा आयोजित की गई। दोनों परीक्षाओं के लिए कुल 17,303 अभ्यर्थी पंजीकृत थे जिनमें से 12,392 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
सुबह से ही परीक्षा केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों की भीड़ जुटने लगी थी। केंद्रों पर सुरक्षा के साथ प्रवेश और जांच की विशेष व्यवस्था की गई थी। सीडीएस की परीक्षा तीन पालियों में आयोजित हुई। पहली पाली में 1,813 में से 1,175, दूसरी पाली में 1,813 में से 1,173 और तीसरी पाली में 941 में से 558 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। कुल 4,567 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 2,906 ने परीक्षा दी। परीक्षा में अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान और गणित से प्रश्न पूछे गए। अभ्यर्थियों ने बताया कि अंग्रेजी का पेपर ठीक रहा। सामान्य ज्ञान में करेंट अफेयर्स, इतिहास और भूगोल के सवालों ने अभ्यर्थियों को उलझाया जबकि गणित के कई प्रश्न कठिन रहे।