फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   cdo inspected manrega work place

काम करते मिले नौ मजदूर दिखाए 16

Sun, 11 Jul 2021 12:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
cdo inspected manrega work place
काम करते मिले नौ मजदूर दिखाए 16
विज्ञापन

रोजगार सेवक पर कार्रवाई करने और सचिव के खिलाफ आरोपपत्र तैयार करने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। सीडीओ की जांच में धरैची गांव में मनरेगा का कार्य होता नहीं मिला। जबकि 120 जॉबकार्ड धारक नियोजित दिखाए गए थे। सीडीओ ने इसे गंभीरता से लिया और रोजगार सेवक के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके साथ ही सचिव के खिलाफ आरोप पत्र तैयार करने के निर्देश दिए।

सीडीओ अतुल मिश्र ने विकास खंड खलीलाबाद के धरैची गांव का निरीक्षण किया। सबसे पहले प्राथमिक विद्यालय पर गए, जहां प्रधानाध्यापक पूनम, सहायक अध्यापक मंदाकिनी तथा शिक्षामित्र सोनू यादव, सुमन उपस्थित मिले। इस वर्ष सिर्फ नौ विद्यार्थियों का नामांकन अभी तक हुआ है। पूछताछ में बताया कि 65 विद्यार्थियों का एक सितंबर 2020 से 28 फरवरी 2021 तक कुल 138 दिन का प्रतिदिन चार किलो 900 ग्राम गेहूं और नौ किलो 200 ग्राम चावल वितरण किया गया है। हैंडपंप से पानी नहीं निकल रहा है। विद्यालय में बाउंड्रीवाल नहीं बना है। कमरो में टाइल्स नहीं लगा है। परिसर में घास-फूस और झाड़ियां उगी हैं। पंचायत भवन छत स्तर तक निर्मित है। सामुदायिक शौचालय प्लास्टरयुक्त बना है, लेकिन पाट नहीं लगा है। एक सप्ताह के भीतर अवशेष कार्य कराए जाने का निर्देश दिए। पंचायत भवन के लिए दूसरी किस्त की मांग करने का सुझाव दिया। ताकि धन प्राप्त होने के एक महीने के भीतर निर्माण कार्य पूर्ण हो जाए। मनरेगा योजना में कुल 120 जॉबकार्ड धारक कार्य स्थल पर नियोजित दिखाया गया। जबकि निरीक्षण के समय एक भी स्थल पर कार्य नहीं चल रहा था। काफी देर के बाद प्रधान और सचिव अश्वनी उपस्थित हुए। सत्यापन कराने के सवाल पर सभी मौन रहे। रोजगार सेवक के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। जबकि सचिव के खिलाफ आरोपपत्र तैयार करने की बात कही। इसी तरह चकदही में सड़क के किनारे झाड़ियों की सफाई का चल रहा कार्य देखा। मौके पर पहुंच कर सीडीओ ने जांच की। नौ जॉबकार्ड धारक काम मिलते मिले। जबकि 16 श्रमिक नियोजित दिखाए गए थे। प्रधान के पति दिवाकर उपस्थित रहे। रोजगार सेवक अनुपस्थित रहे। सचिव निधि मिश्रा अनुपस्थित मिलीं। कोविड से बचाव के लिए सैनिटाइजर और मास्क की अनुपलब्धता रही। सचिव से स्पष्टीकरण मांगा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed