फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CCTV cameras will solve the mystery of Gangesh's death in Gorakhpur

Gorakhpur News: 'तीसरी आंख' सुलझाएगी गंगेश की मौत की गुत्थी, सर्विलांस और इस तकनीकी का भी ले रहे सहारा

Mon, 13 May 2024 12:10 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Mon, 13 May 2024 12:10 PM IST
सार

शनिवार को गंगेश कहां गया था, किन रास्तों से होकर गुजरा, उसकी हर गतिविधियों की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। इसके लिए गणेश चौक, मॉल रोड, यूनिवर्सिटी चौक समेत 50 से अधिक कैमरों को पुलिस ने रविवार को खंगाला।

विज्ञापन
CCTV cameras will solve the mystery of Gangesh's death in Gorakhpur
गगन के शव को सड़क पर रखकर जाम भी लगाया गया था. गगन की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विस्तार

गंगेश दत्त पांडेय की मौत की गुत्थी सीसीटीवी कैमरे से सुलझ सकती है। इसके लिए पुलिस जुट गई है। शनिवार को गंगेश कहां गया था, किन रास्तों से होकर गुजरा, उसकी हर गतिविधियों की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। इसके लिए गणेश चौक, मॉल रोड, यूनिवर्सिटी चौक समेत 50 से अधिक कैमरों को पुलिस ने रविवार को खंगाला।

विज्ञापन


वहीं, सर्विलांस टीम गंगेश की कॉल डिटेल और लोकेशन चेक कर रही है कि वह कहां-कहां गया था। इस प्रकरण को लेकर रात तक पुलिस अधिकारियों की बैठक चलती रही। अधिकारियों ने इस घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस टीम काे निर्देशित किया है। सूत्रों की मानें तो पुलिस ने इस मामले को लेकर कई लोगों से पूछताछ भी की है।
विज्ञापन


शुक्रवार को होनी थी गवाही
गंगेश दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। दिल्ली में ही पत्नी और ढाई साल की बच्ची रहती हैं। चार वर्ष पहले शादी हुई थी। बेतियाहाता स्थित घर पर मां और भाभी रहती हैं। वर्ष 2017 में हुई भाई की हत्या के केस में 17 मई को गवाही होनी थी। वह पत्नी और बच्ची को दिल्ली छोड़कर गवाही देने गोरखपुर आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

CCTV cameras will solve the mystery of Gangesh's death in Gorakhpur
सीओ कैंट अंशिका वर्मा - फोटो : अमर उजाला
बेटे की मौत से घर में छाया मातम
गंगेश की मौत से घर में मातम छाया है। गंगेश की मां का कहना है कि पहले बड़े बेटे योगेश की हत्या कर उसकी पत्नी का सुहाग उजाड़ दिया गया। अब दूसरे बेटे की भी जान ले ली गई। अब घर में बचा कौन। परिवार के लोगों ने मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र सीओ को सौंपा है।

आरोपियों के घर पर चले बुलडोजर
गंगेश के परिवार की मांग है कि आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाया जाए। इस मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ सीबीआई जांच बैठाकर केस दर्ज किया जाए। परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए। परिवार के भरण पोषण के लिए आर्थिक सहायता दी जाए। मृतक की पत्नी को नौकरी दी जाए।

सीओ कैंट अंशिका वर्मा ने बताया कि पुलिस गंगेश की हर लोकेशन की पड़ताल कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। इसलिए विसरा सुरक्षित कर लिया गया है। लैब में भेजकर उसकी जांच कराई जाएगी। परिवार तहरीर देता है तो उसकी जांच कर एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed