{"_id":"63a697db98e1d419137f9ef4","slug":"cctv-cameras-installed-at-6690-houses-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: 6,690 घरों पर लगे सीसीटीवी कैमरे, इससे पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: 6,690 घरों पर लगे सीसीटीवी कैमरे, इससे पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी
Sat, 24 Dec 2022 11:40 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 24 Dec 2022 11:40 AM IST
सार
एडीजी अखिल कुमार ने कहा कि पुलिस ने सक्रियता दिखाई है तो हर नागरिक का सहयोग मिल रहा है। तेजी से कैमरे लगे हैं। शहर से देहात तक के चौराहे, कस्बे कैमरे से कवर होने के साथ ही अब हर घर कैमरा भी तेजी से लग रहा है। जल्द ही पूरे जिले को सीसी टीवी कैमरा से कवर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
CCTV Camera
- फोटो : irishtimes.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में हर घर कैमरा अभियान के तहत 6,690 घरों के बाहर कैमरे लगा लिए गए हैं। इसके साथ ही त्रिनेत्र का एक एप भी बना लिया गया है। कैमरों की मैपिंग भी करा दी गई है, ताकि पता चल सके कौन सा इलाका कैमरा से कवर हो गया है और किस इलाके में जरूरत है। दूसरे इसकी मदद से यह भी पता चलेगा कि अगर कहीं पर घटना हुई है तो उस इलाके में कितने घरों पर कैमरे लगे हैं।
विज्ञापन
एडीजी अखिल कुमार ने अभियान में रुचि लेने वाले पुलिसकर्मियों की सराहना की तो वहीं रुचि न लेने वालों को चेतावनी पत्र जारी कर किया है। जानकारी के मुताबिक, अभियान में कोतवाली नंबर एक पर है।
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने 439 घरों में कैमरा लगवाने में सफलता पाई है तो वहीं सबसे निचले पावदान पर बेलीपार पुलिस है। यहां पर महज 32 कैमरे ही लगे हैं। हालांकि, यह देहात इलाका है, इस वजह से कैमरे लगवाने में दिक्कत भी समाने आ रही है। पुलिस ने लोगों से मदद मांगी है तो लोगों ने आगे बढ़कर कैमरा का महत्व समझकर उसे लगाया है।
विज्ञापन
इस थाना क्षेत्र के इतने घरों में लगे कैमरे
कोतवाली में 439, कैंट में 432, गुलरिहा में 431, गीडा में 416, शाहपुर में 390, रामगढ़ताल में 382, चिलुआताल में 399, बड़हलगंज में 325, पीपीगंज में 309, गोला में 300, सिकरीगंज में 296, कैंपियरगंज में 266, राजघाट में 231, झंगहा में 277, सहजनवां में 220, गोरखनाथ में 222, खोराबार में 203, चौरीचौरा में 199, तिवारीपुर में 188, बांसगांव में 184, पिपराइच में 150, उरुवा बाजार में 142, बेलघाट में 115, खजनी में 105, गगहा में 77, हरपुर बुदहट में 70 व बेलीपार में 32 घरों में कैमरे लगे हैं।
बीपीओ को दी गई थी सस्ते व हाईटेक कैमरे की जानकारी
पुलिस लाइंस में प्रदर्शनी लगाकर गत दिनों हरेक थाने के बीपीओ (बीट पुलिस अधिकारी) को सस्ते व हाईटेक सीसी टीवी कैमरों की जानकारी दी गई थी। इसका मकसद था कि आम लोगों को पुलिसकर्मी बता सके कि कितने का कैमरा आता है और इसके क्या-क्या फायदे हैं। प्रदर्शनी में 900 से लेकर दो लाख तक के भी कैमरे वेंडर्स लेकर आए थे। जानकारी के मुताबिक, एक घर में छह कैमरे डीवीआर के साथ केवल नौ हजार में लग जाते हैं, वहीं कुछ विक्रेताओं ने अच्छी योजना भी चलाई हुई है। इसके बाद पुलिसकर्मियों को फायदा हुआ।
एक दिन में लगवा दिए 300 से अधिक कैमरे
शाहपुर इलाके में दो दिन पहले 50 से भी कम कैमरे लगे थे। पुलिस की सुस्त चाल पर एडीजी अखिल कुमार ने नाराजगी जताई तो हरकत में आई पुलिस ने एक दिन में ही 300 से अधिक कैमरे लगवा दिए। एडीजी ने बताया कि हर पुलिसकर्मी की मॉनिटरिंग की जा रही है।
एडीजी अखिल कुमार ने कहा कि पुलिस ने सक्रियता दिखाई है तो हर नागरिक का सहयोग मिल रहा है। तेजी से कैमरे लगे हैं। शहर से देहात तक के चौराहे, कस्बे कैमरे से कवर होने के साथ ही अब हर घर कैमरा भी तेजी से लग रहा है। जल्द ही पूरे जिले को सीसी टीवी कैमरा से कवर कर दिया जाएगा। इसमें लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों को चेतावनी पत्र जारी किया गया है।