फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CCTV cameras also found footage of a gang committing fraud by impersonating cards in ATMs.

जालसाजी का सीसीटीवी फुटेज मिला: दिल्ली से चले थे जालसाज, रास्ते में भी की वारदातें

Mon, 18 Sep 2023 03:42 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 18 Sep 2023 03:42 PM IST
सार

साइबर एक्सपर्ट उपेंद्र सिंह का कहना है कि इस प्रकरण की जांच में सामने आया है कि ठग दिल्ली से चले हैं और रास्ते में रुकते हुए गोरखपुर पहुंचे हैं। फिर यहां पर वारदात करके फरार हो गए हैं।

विज्ञापन
CCTV cameras also found footage of a gang committing fraud by impersonating cards in ATMs.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले के मोहद्दीपुर में एटीएम कार्ड फंसाकर जालसाजी करने की घटना दिल्ली से आए जालसाजों ने की है। अब तक की जांच में पता चला है कि जालसाज दिल्ली, मथुरा, कानपुर, लखनऊ, देवरिया में भी रुके थे। आशंका है कि यहां पर भी इन लोगों ने वारदात को अंजाम दिया है।

विज्ञापन


आरोपियों को दिल्ली से चलकर गोरखपुर पहुंचने में चार दिन का समय लगा है। पुलिस को अन्य जिलों से भी कुछ फुटेज मिले हैं। अब इसी आधार पर पुलिस कड़ी से कड़ी जोड़कर आरोपियों को दबोचने की कोशिश में लगी है। उधर, साइबर एक्सपर्ट भी ठगों की माॅनीटरिंग कर पुलिस के संपर्क में बने हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मोहद्दीपुर, कैंट निवासी धीरज गुप्ता के साथ 9 सितंबर 2023 की शाम में घटना हुई थी। उन्होंने कैंट थाने में केस दर्ज कराया है। उनका कहना है कि एटीएम मशीन से रुपया निकालने गया तो कार्ड मशीन में फंस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

कई बार कोशिश करने के बाद भी एटीएम कार्ड नहीं निकल रहा था। तब मेरी नजर सामने लिखे हेल्प लाइन नंबर पर पड़ी। उस नंबर पर फोन किया। जालसाजों ने जैसे-जैसे बताया वैसे-वैसे करते गए। कार्ड नहीं निकलने पर जालसाज ने शाम सात बजे टेक्नीशियन भेजने की बात कही और जालसाजी कर ली।

साइबर एक्सपर्ट उपेंद्र सिंह का कहना है कि इस प्रकरण की जांच में सामने आया है कि ठग दिल्ली से चले हैं और रास्ते में रुकते हुए गोरखपुर पहुंचे हैं। फिर यहां पर वारदात करके फरार हो गए हैं।

कार्ड फंसने पर ऐसे करें बचाव
  • किसी अंजान आदमी से मदद न मांगे।
  • बैंक के आधिकारिक वेबसाइट या फोन नंबर पर ही संपर्क करें।
  • कम निगरानी वाले एटीएम बूथों का इस्तेमाल करने से बचें।
  • कार्ड फंसने पर उसे अस्थायी रूप से ब्लाॅक भी करवा सकते हैं।
  • मोबाइल फोन पर ओटीपी, कार्ड नंबर या सीवीवी की जानकारी देने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed