फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CBSE Term one exam will be conducted in offline mode

सीबीएसई: ऑफलाइन मोड में होगी टर्म एक की परीक्षा, यहां पढ़ें पूरी जानकारी

Sun, 17 Oct 2021 01:59 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 17 Oct 2021 01:59 PM IST
सार

आदेश के मुताबिक पहले टर्म की प्रत्येक परीक्षा 90 मिनट की अवधि की होगी। बहुविकल्पीय सवाल पूछे जाएंगे। विद्यार्थियों को ओमआर सीट पर जवाब देना होगा।

विज्ञापन
CBSE Term one exam will be conducted in offline mode
सीबीएसई बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) की ओर से दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए आयोजित होने वाली पहले टर्म की परीक्षा ऑफलाइन मोड में होगी। विस्तृत कार्यक्रम 18 अक्तूबर को जारी होगा। फिलहाल बोर्ड ने एक आदेश जारी कर स्पष्ट किया है कि पहले माइनर विषयों की परीक्षा होगी, उसके बाद प्रमुख विषयों की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसे लेकर बोर्ड का आदेश जिले के 117 स्कूलों में पहुंच गया है।
विज्ञापन


आदेश के मुताबिक पहले टर्म की प्रत्येक परीक्षा 90 मिनट की अवधि की होगी। बहुविकल्पीय सवाल पूछे जाएंगे। विद्यार्थियों को ओमआर सीट पर जवाब देना होगा। शीतकालीन सत्र को ध्यान में रखते हुए परीक्षा सुबह 10.30 बजे के बजाय 11.30 बजे शुरू होगी। वहीं सभी श्रेणियों के स्टूडेंट्स के लिए प्रश्नपत्र को पढ़ने का समय 15 मिनट के बजाय पांच मिनट और यानी कुल 20 मिनट मिलेगा।
विज्ञापन


प्रैक्टिकल परीक्षाएं टर्म परीक्षा समाप्त होने से पहले आयोजित की जाएंगी। गौरतलब है कि सीबीएसई बोर्ड ने कोरोना महामारी की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए सत्र 2021-22 को टर्म परीक्षाओं में बांट दिया है। हर सत्र में लगभग 50 फीसदी पाठ्यक्रम पूछा जाएगा। पहले टर्म की परीक्षा नवंबर- दिसंबर तो दूसरी टर्म की परीक्षा मार्च-अप्रैल में होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दसवीं के 114 और बारहवीं के 75 विषयों की होगी परीक्षा
सीबीएसई की ओर से दसवीं के 114 विषयों और बारहवीं में 75 विषयों की परीक्षा ली जाएगी। विद्यार्थियों की सहूलियत के लिए बोर्ड ने सभी विषयों को मेजर और माइनर में विभाजित किया है। मेजर कोर्स सभी स्कूलों में पढ़ाए जाते हैं जबकि माइनर कोर्स हर विद्यालय में नहीं पढ़ाया जाता है। माइनर कोर्स की परीक्षा पहले कराए जाने से विद्यार्थियों को तैयारी के लिए अपेक्षाकृत अधिक समय मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed