फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CBSE Term-2 exam will be of two hours not three

सीबीएसई: तीन नहीं, दो घंटे की होगी टर्म-2 की परीक्षा, मिलेगा 15 मिनट का अतिरिक्त समय

Sat, 16 Apr 2022 11:17 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 16 Apr 2022 11:17 AM IST
सार

सुबह 10:30 से 12:30 बजे तक होगी परीक्षा, 23 हजार विद्यार्थी होंगे शामिल, प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए मिलेगा 15 मिनट का अतिरिक्त समय।

विज्ञापन
CBSE Term-2 exam will be of two hours not three
CBSE Term-2 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 26 अप्रैल से प्रारंभ होने वाली 10वीं और 12वीं की टर्म-2 की परीक्षा तीन नहीं, दो घंटे की होगी। इसके साथ 15 मिनट का अतिरिक्त समय विद्यार्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए मिलेगा। बोर्ड ने परीक्षा के लिए 30 केंद्र बनाए हैं। जहां, 23,000 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। कोरोना संकट को देखते हुए एक कमरे में 12 विद्यार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन


सीबीएसई के जिला समन्वयक अजीत दीक्षित ने बताया कि परीक्षा के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन होगा। सोशल डिस्टेंसिंग के लिहाज से 12 विद्यार्थियों को एक कमरे में बैठाया जाएगा। सुबह 10:30-12:30 बजे तक परीक्षा चलेगी। परीक्षा में 10वीं के 13,000 और 12वीं के 10,000 विद्यार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन


बता दें, कि कोरोना महामारी की वजह से सीबीएसई ने वर्ष 2021-22 में 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का आयोजन दो टर्म में कराने का निर्णय लिया है। पहले टर्म की परीक्षा नवंबर में संपन्न हुई है। सीबीएसई के घोषित टर्म-2 की परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 26 अप्रैल से शुरू होकर 24 मई तक चलेंगी। 12वीं की परीक्षाएं 26 अप्रैल से शुरू होकर 15 जून तक चलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed