फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CBSE,result

97.4 प्रतिशत अंक पाकर निधि बनीं जिला टॉपर

Mon, 13 Jul 2020 11:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
CBSE,result
97.4 प्रतिशत अंक पाकर निधि बनीं जिला टॉपर
विज्ञापन

सीबीएसई इंटर में 96 प्रतिशत अंक पाकर श्रेया सिंह दूसरे और 95.4 फीसदी अंक के साथ देवेश पांडेय तीसरे स्थान पर
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। सीबीएसई इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम आते ही मेधावी खुशी से झूम उठे। कप्तानगंज के पीजी सीनियर सेकेंड्री स्कूल की छात्रा निधि सिंह ने 97.4 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में पहले स्थान पर रहीं। कसया के हेरिटेज स्कूल की श्रेया सिंह ने 96 प्रतिशत अंक पाकर जिले में दूसरे और जवाहर नवोदय विद्यालय के देवेश पांडेय ने 95.4 प्रतिशत अंक हासिल कर तृतीय स्थान पर रहे।
जिले में सीबीएसई से संबद्ध 25 विद्यालय हैं। इसमें से सात इंटरमीडिएट तक संचालित होते हैं। इसमें करीब 700 छात्र-छात्राएं इंटर में पंजीकृत थे। जवाहर नवोदय विद्यालय में इंटर के कुल 32 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इसमें से देवेश पांडेय ने 95.4, श्रुति पांडेय ने 94.6, मुहम्मद शाहिल ने 94.2, शुभम विश्वकर्मा ने 92.2 और अरुणव जायसवाल ने 91.8 प्रतिशत अंक हासिल कर सफलता पाई है। प्रधानाचार्य तेज सागर, गोपाल मिश्र, विजय प्रकाश, प्रखर द्विवेदी आदि ने बधाई दी।
विज्ञापन

पडरौना के जेडीएस अभिषेक तिवारी ने 94, गर्गी चिरानिया ने 92 , सागर श्रीवास्तव ने 91 , साक्षी तिवारी ने 82.4 प्रतिशत अंक हासिल कर परीक्षा में सफलता पाई है। इन सफल विद्यार्थियों को राजेश मिश्र, रियाज, कार्तिकेय शर्मा, एसएम त्रिपाठी, रितेश विश्वकर्मा आदि ने बधाई दी है। सेंट जेवियर स्कूल में 12वीं के 95 प्रतिशत छात्र-छात्राओं को परीक्षा में सफलता मिली है। इसमें जान्वी जायसवाल ने 92.8, पिंकी गोयल 91.4, जयवर्धन ने 89 प्रतिशत अंक हासिल किया है। इन्हें प्रबंधक अरूण श्रीवास्तव व प्रधानाचार्य मृत्युंजय मिश्र ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविंद्रनगर स्थित गीता इंटरनेशनल स्कूल में भी सभी विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिली है। इसमें से अनुराग यादव ने 94, हर्ष मिश्रा ने 93.8 , दीक्षा रूंगटा ने 93.2, शुभम त्रिपाठी ने 93 , स्नेहा अग्रवाल ने 93, अंकिता यादव ने 92.8, रीफत जहां ने 92, कुमार सौरभ ने 91.4, गौरव कुमार चौरसिया ने 90.4 प्रतिशत अंक हासिल कर परीक्षा में सफलता पाई है। प्रबंधक ओपी गुप्ता व प्रध ानाचार्य डॉक्टर नीरू टंडन, आनंद कुमार अग्रवाल, ग्यासुदीन अंसारी, अजय कुमार शर्मा, आशीष त्रिपाठी आदि ने बधाई दी है।
कप्तानगंज प्रतिनिधि के अनुसार पीजी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा निधि सिंह ने 97.4 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया। हिमांशु गुप्ता 94 , स्वाति सिंह 93.4 , अतुल यादव 93.2, अंकिता यादव 93 प्रतिशत अंक हासिल कर परीक्षा में सफल हुए हैं। इस उपलब्धि पर प्रबंधक एसपी सिंह, प्रधानाचार्य संगीता सिंह, उपप्रधानाचार्य डॉ. सुनील कुमार पांडेय, अनूप पांडेय, रामचन्द्र मणि त्रिपाठी ने शुभकामनाएं दी।
कसया प्रतिनिधि के अनुसार हेरिटेज इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल कसया के सभी छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में सफलता पाई है। विज्ञान वर्ग से छात्रा श्रेया सिंह ने 96 प्रतिशत अंक पाकर जिले में दूसरा स्थान हासिल किया है। गुड़िया सिंह ने 95.0, प्रियंका सिंह 94.0, मयंक सिंह 93.0, आदित्य मिश्रा ने 90 प्रतिशत अंक किया है। डायरेक्टर राजीव कुमार, प्रधानाचार्य पूनम गुप्ता, रविशंकर मिश्र, डीपी सिंह, अमन कुशवाहा, नागेश्वर मिश्र, इंद्रासन सिंह ने बधाई दी है।

नगर के सपहां मार्ग पर संचालित नवजीवन मिशन स्कूल के छात्र छात्राओं ने भी बेहतर अंकों के साथ परीक्षा पास की है। अमन कुमार सिंह 94.8, मंथन कुमार गुप्ता व मुहम्मद अहसन ने 94.2, अभिषेक गुप्ता 93.6, उमेश कुमार 92.6, अभय सिंह यादव 92.4 प्रतिशत पाकर सफलता हासिल की। प्रधानाचार्य सीरिल कोस्टा, डायरेक्टर डॉ.पीसी सैम कुट्टी, सलाहकार डॉ. प्रशीला सैम व मैनेजिंग डायरेक्टर कैप्टन आशीष सैम ने छात्र छात्राओं को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed