फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CBSE Board issue new syllabus for 9th to 12th class

सीबीएसईः नौंवी से बारहवीं तक का नया पाठ्यक्रम जारी, जानिए क्या हुआ है खास बदलाव

Wed, 14 Apr 2021 04:04 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 14 Apr 2021 04:04 PM IST
सार

बोर्ड ने नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क 2005 के मुताबिक तैयार नए पाठ्यक्रम को जारी किया। नए कोर्स के मुताबिक अन्य विषयों के साथ एक भाषा की अनिवार्य रूप से पढ़ाई करनी होगी।

विज्ञापन
CBSE Board issue new syllabus for 9th to 12th class
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने स्कूलों में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही नौवीं से बारहवीं (सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी) तक की कक्षाओं का पाठ्यक्रम जारी कर दिया है। नए पाठ्यक्रम के मुताबिक नौंवी और दसवीं के विद्यार्थियों को गणित, विज्ञान और सोशल साइंस के साथ एक वैकल्पिक विषय के रूप में हेल्थ एंड फिजिकल एजुकेशन, आर्ट एजुकेशन ले सकेंगे। वहीं पांचवें विषय के रूप में एक भाषा को पढ़ना होगा। इसे लेकर बोर्ड का आदेश गोरखपुर जिले में बोर्ड से संचालित 117 स्कूलों में पहुंच गया है।
विज्ञापन


आदेश के मुताबिक, विद्यार्थी अगर चाहे तो हिंदी और अंग्रेजी को छोड़कर किसी क्षेत्रीय भाषा को भी रख सकेगा। वहीं परंपरागत विषयों में शामिल गणित, विज्ञान और सोशल साइंस के साथ अगर कोई विद्यार्थी छठवें विषय के रूप में गृहविज्ञान या कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई कर रहा है। बोर्ड परीक्षा के दौरान अगर वो गणित, विज्ञान या सोशल साइंस में फेल हो जाता है तो छठवें विषय में मिले नंबर से फेल होने वाला विषय बदला जा सकेगा।
विज्ञापन


शैक्षणिक सत्र 2021-22 में स्कूलों को इसी पाठ्यक्रम अनुसार पढ़ाना है। मूल्यांकन भी इसी पाठ्यक्रम के आधार पर होगा। नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क 2005 के अनुसार तैयार पाठ्यक्रम से विद्यार्थियों का शारीरिक, बौद्धिक व सामाजिक विकास संभव हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्यारहवीं और बारहवीं के पाठ्यक्रम में हुए बदलाव

ग्यारहवीं-बारहवीं के इस पाठ्यक्रम में नौ क्षेत्र ह्यूमेनिटीज एंड सोशल साइंस, लैंग्वेज, मैथमेटिक्स, बिजनेस एंड कॉमर्स आधारित इलेक्टिव, विजुअल एंड परफोर्मिंग एंड क्रिऐटिव आर्ट, स्किल इलेक्टिव, हेल्थ एंड फिजिकल एजुकेशन, सामान्य शिक्षा शामिल हैं। स्कूल व विद्यार्थी छात्र इस पाठ्यक्रम को सीबीएसई की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

बोर्ड जारी करेगा सैंपल पेपर
बोर्ड की ओर से स्कूलों को कहा गया है कि वह इस पाठ्यक्रम के संबंध में शिक्षकों को सूचित करें। जिससे वह इसी के आधार पर अपना प्लान तैयार कर सकें। जल्द ही बोर्ड सैंपल पेपर व विस्तृत प्रश्न पेपर भी जारी करेगा। जिससे विद्यार्थियों को मूल्यांकन के संबंध में पूरी जानकारी मिल सके।

गोरखपुर स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय शाही ने बताया कि नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क 2005 के अनुसार बोर्ड ने पाठ्यक्रम तैयार किया है। इसका मकसद विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग, मेडिकल और कामर्स के अतिरिक्त दूसरे क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार के प्रति जागरूक करना है। शिक्षकों को नए पाठ्यक्रम के मुताबिक बच्चों को पढ़ाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत अब किसी भी विषय की अनिवार्यता ग्यारहवीं और बारहवीं के दौरान नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed