फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CBSE Board exam 2024 Pre board given on new pattern, now preparation for the exam

CBSE Board exam 2024: नए पैटर्न पर दिया प्री-बोर्ड, अब परीक्षा की तैयारी

Wed, 03 Jan 2024 12:57 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 03 Jan 2024 12:57 PM IST
सार

स्कूल एसोसिएशन गोरखपुर के अध्यक्ष अजय शाही ने कहा कि प्री-बोर्ड परीक्षा से छात्रों की अच्छी तैयारी हो जाती है। अब सिलेबस लगभग पूरा हो गया है। अगर किसी भी छात्र को संशय है तो वह अपने शिक्षक से संपर्क कर सकते हैं। जरूरत पड़ने पर इसके लिए अलग से क्लास भी आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
CBSE Board exam 2024 Pre board given on new pattern, now preparation for the exam
CBSE Practical Exam - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की बोर्ड परीक्षाओं में अब डेढ़ महीने से भी कम वक्त रह गया है। गोरखपुर के लगभग सभी स्कूलों में प्री-बाेर्ड परीक्षा भी समाप्त हो गई है। 2024 में प्रश्न पत्र भी बदले पैटर्न पर आएगा जिसके लिए स्कूलों ने पहले से ही तैयारी शुरू कर दी थी। प्री-बोर्ड परीक्षा भी इसी पैटर्न पर आयोजित हुई।

विज्ञापन


तीन जनवरी तक गोरखपुर के सभी स्कूल बंद हैं। छात्रों की बेहतर तैयारी के लिए स्कूल कोई भी कसर नहीं छोड़ रहे। छुट्टी के समय भी अगर किसी छात्र को अपने सिलेबस में कोई समस्या है तो वे अपने शिक्षक से फोन पर ही मार्गदर्शन ले सकते हैं। जरूरत पड़ने पर आगे उनकी डाउट क्लियरिंग कक्षाएं भी चलाई जाएंगी ताकि बोर्ड परीक्षा में कोई कमी न रह जाए।
विज्ञापन


 

प्रैक्टिकल को लेकर तैयारी पूरी
कक्षा 10वीं का आंतरिक मूल्यांकन व 12वीं की प्रायोगिक परीक्षा एक जनवरी से 14 फरवरी तक होनी है। बोर्ड ने प्रायोगिक परीक्षा के अंक अपलोड करते समय प्रधानाचार्यों व शिक्षकों से पूरी सावधानी बरतने को कहा है। गलती होने पर उसमें बदलाव नहीं होगा।

गाइडलाइन का अनुपालन न करने वाले स्कूलों में प्रायोगिक परीक्षा रद्द करने का अधिकार बोर्ड के पास होगा। 10 वीं के आंतरिक मूल्यांकन के लिए बोर्ड बाहरी परीक्षकों की नियुक्ति नहीं करेगा। जबकि, 12 वीं कक्षा की प्रायोगिक परीक्षा के लिए बोर्ड की तरफ से बाहरी परीक्षक की नियुक्ति की जाएगी।

स्कूल एसोसिएशन गोरखपुर के अध्यक्ष अजय शाही ने कहा कि प्री-बोर्ड परीक्षा से छात्रों की अच्छी तैयारी हो जाती है। अब सिलेबस लगभग पूरा हो गया है। अगर किसी भी छात्र को संशय है तो वह अपने शिक्षक से संपर्क कर सकते हैं। जरूरत पड़ने पर इसके लिए अलग से क्लास भी आयोजित की जाएगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed