फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CBI raids of Lucknow team in child pornography case

सिद्धार्थनगर : चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में सीबीआई की लखनऊ टीम का छापा, पसरा सन्नाटा

Wed, 17 Nov 2021 12:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, इटवा (सिद्धार्थनगर)
अमर उजाला नेटवर्क, इटवा (सिद्धार्थनगर) Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 17 Nov 2021 12:03 AM IST
सार

बताया जा रहा है कि उस केस से जुड़ा कोई अहम सुबूत टीम के हाथ लगा था।

विज्ञापन
CBI raids of Lucknow team in child pornography case
cbi raid - फोटो : amar ujala

विस्तार

चाइल्ड पोर्नोग्राफी (बच्चों से संबंधित अश्लील वीडियो) मामले में देश में एक हिस्से में दर्ज एक मुकदमे में एक साथ कई जिलों में सीबीआई ने छापा डालकर इससे जुड़ी जानकारियां एकत्र की हैं। इसी से जुड़े मामले में जिले के इटवा थाना क्षेत्र के विशुनपुर बैराडीह गांव में सीबीआई की टीम ने छापा मारा। एक युवक का लैपटॉप, मोबाइल फोन व अन्य सामान सीबीआई की टीम जांच के लिए लेकर गई हालांकि जिले में कोई जिम्मेदार इस मामले में कुछ बताने से बच रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में दर्ज एक मुकदमे में सीबीआई की दिल्ली मुख्यालय से मिले निर्देश पर लखनऊ की तीन सदस्यीय टीम ने इटवा थाने के ग्राम विशुनपुर बैराडीह निवासी सरफुद्दीन पुत्र नजर मोहम्मद के वहां छापा मारा। इस व्यक्ति के घर पर जांच की। इस दौरान टीम सरफुद्दीन का मोबाइल फोन, लैपटॉप व अन्य आवश्यक कागजात जांच के लिए अपने साथ ले गई है। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि उस केस से जुड़ा कोई अहम सुबूत टीम के हाथ लगा था। उसके बाद लखनऊ की टीम धमक पड़ी। हालांकि टीम के सदस्यों ने किसी से बात नहीं की। बताया जा रहा है कि जांच में बड़ा पर्दाफाश होने वाला है। टीम में इंस्पेक्टर आरएन सिरोथिया, एसआई अभय कुमार, सीपी अरुण कुमार शामिल बताए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed