फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CBI raids BSP MLA Vinay shankar tiwari company charges of Rs 1500 crore scam

बसपा विधायक विनय शंकर तिवारी और उनकी पत्नी के खिलाफ सीबीआई ने दर्ज की एफआईआर, घोटाले का लगा है आरोप

Mon, 19 Oct 2020 09:00 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 19 Oct 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
CBI raids BSP MLA Vinay shankar tiwari company charges of Rs 1500 crore scam
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

सीबीआई ने सोमवार को बैंक से लोन लेकर धोखाधड़ी करने के मामले में गंगोत्री इंटर प्राइजेज कंपनी के निदेशकों के ठिकानों पर छापे मारे हैं। यह कंपनी बसपा के गोरखपुर की चिल्लूपार सीट से मौजूदा विधायक विनय शंकर तिवारी की बताई जा रही है।

विज्ञापन


सीबीआई की टीम ने विनय तिवारी के लखनऊ आवास और कंपनी के कार्यालय के अलावा नोएडा में छापे मारे। इस दौरान कई अहम दस्तावेज सीबीआई अपने साथ ले गई है। सीबीआई के प्रवक्ता ने बताया कि बैंक आफ इंडिया की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई थी कि गंगोत्री इंटरप्राइजेज लिमिटेड के अधिकारियों ने बैंक को 753.24 करोड़ का नुकसान पहुंचाया। इन लोगों ने फर्जी दस्तावेज के सहारे बैंक से क्रेडिट लिया और फिर उस पैसे का इस्तेमाल दूसरी जगह किया गया।
विज्ञापन


प्रवक्ता ने बताया कि उक्त कंपनी के महानगर स्थित कार्पोरेट आफिस है। यह कंपनी सड़कों के निर्माण, पुल और ओवर ब्रिज बनाने का काम करती है। कंपनी ने इसी तरह के काम के नाम पर बैंक से क्रेडिट लिया था। सूत्रों का कहना है कि इन पैसों को दूसरी कंपनी में डायवर्ट कर हेराफेरी की गई। इस धोखाधड़ी में गंगोत्री इंटरप्राइजेज के अलावा रायल एंपायर मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड व कंदर्प होटर इंटरप्राइजेज भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

फर्जी दस्तावेज भी मिले

सूत्रों का कहना है कि छापे के दौरान विनय तिवारी और अजीत के ठिकानों से सीबीआई को कई अहम दस्तावेज भी मिल हैं। इसमें कुछ फर्जी दस्तावेज भी शामिल है। सीबीआई इन दस्तावेजों की छानबीन करने के लिए अपने साथ ले गई है।

इनके खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर
इस मामले में सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा, दिल्ली में एफआईआर दर्ज की गई है। इस एफआईआर में विजय शंकर तिवारी के अलावा उनकी पत्नी रीता तिवारी और अजीत पांडेय को भी नामजद किया गया है। रीता तिवारी रायल एम्पायर मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड की निदेशक है।

हरिशंकर तिवारी के बेटे हैं विनय
विधायक विनय तिवारी गोरखपुर के बाहुबली नेता हरिशंकर तिवारी के लड़के हैं। हरिशंकर तिवारी की एक समय पूरे पूर्वांचल में तूती बोलती थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed