फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CBCS format fixed for Gorakhpur University and degree colleges

गोरखपुर: विश्वविद्यालय व डिग्री कॉलेजों के लिए सीबीसीएस का प्रारूप तय, जानिए कैसे होगी परीक्षा

Thu, 09 Dec 2021 06:36 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 09 Dec 2021 06:36 PM IST
सार

45 अंकों की एंड टर्म की अंतिम परीक्षा बाहरी स्तर पर होगी और जिसके लिए बाहरी परीक्षक का नाम व पैनल के बारे में 10 दिसंबर तक परीक्षा नियंत्रक को ब्योरा पेश किया जा सकता है। नॉन प्रैक्टिकल 40 अंक मिड टर्म के होंगे और 60 अंक अंतिम अवधि के होंगे।

विज्ञापन
CBCS format fixed for Gorakhpur University and degree colleges
DDU gorakhpur - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों में लागू च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम (सीबीसीएस) के परीक्षा का प्रारूप बृहस्पतिवार को विश्वविद्यालय प्रशासन ने जारी कर दिया है। प्रारूप के मुताबिक परीक्षा में 25 फीसदी आंतरिक और 75 फीसदी बाहरी मूल्यांकन होगा जिसमें मिड टर्म 30 अंक, एंड टर्म यानी फाइनल परीक्षा 45 अंक और प्रैक्टिकल 25 अंकों का होगा।

विज्ञापन


मीडिया सेल के मुताबिक स्नातक, परास्नातक और पीएचडी की सभी कक्षाओं के सेमेस्टर सिस्टम की मिड टर्म और फाइनल परीक्षा 20 दिसंबर से पांच जनवरी के बीच होगी। मिड टर्म परीक्षा 30 अंकों की होगी जिसमें से 10 अंक (उपस्थिति असाइनमेंट फील्ड रिपोर्ट प्रोजेक्ट रिपोर्ट संबंधित शिक्षक के द्वारा आवंटित किए जाएंगे जबकि 20 अंक मिड टर्म के वस्तुनिष्ठ प्रकार के या सब्जेक्टिव प्रकार के होंगे। परीक्षा नियंत्रक कार्यालय को इससे संबंधित प्रश्न 15 दिसंबर तक मिड-टर्म परीक्षा के लिए उपलब्ध कराना होगा।

विज्ञापन

प्रैक्टिकल में दो भागों में बंटेगा 25 अंक

प्रैक्टिकल के 25 अंकों में से 10 अंक प्रैक्टिकल (अटेंडेंस, असाइनमेंट, फील्ड रिपोर्ट, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, प्रैक्टिकल रिकॉर्ड कॉपी आदि) आंतरिक मूल्यांकन और 15 अंकों का मूल्यांकन आंतरिक और बाहरी परीक्षक द्वारा उनके प्रैक्टिकल अभ्यास और मौखिक परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इसे वेबसाइट www.ddugu.ac.in पर 15 जनवरी तक अपलोड करना होगा। साथ ही उसकी हार्ड कॉपी परीक्षा नियंत्रक के पास जमा करानी होगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

10 तक परीक्षक का नाम देना होगा

45 अंकों की एंड टर्म की अंतिम परीक्षा बाहरी स्तर पर होगी और जिसके लिए बाहरी परीक्षक का नाम व पैनल के बारे में 10 दिसंबर तक परीक्षा नियंत्रक को ब्योरा पेश किया जा सकता है। नॉन प्रैक्टिकल 40 अंक मिड टर्म के होंगे और 60 अंक अंतिम अवधि के होंगे। केवल प्रैक्टिकल-100 अंक, आंतरिक बाह्य परीक्षक की ओर से संचालित प्रैक्टिकल के होंगे और परिणाम 15 जनवरी तक भेजना होगा।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed