{"_id":"628fbc1c7945f87a043dc120","slug":"caught-for-snatching-locket-from-woman-s-neck-gorakhpur-news-gkp4382460182","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के गले का लॉकेट छीनने के आरोप में पकड़ी गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला के गले का लॉकेट छीनने के आरोप में पकड़ी गई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला के गले का लॉकेट छीनने के आरोप में पकड़ी गई
शोहरतगढ़ (सिद्धार्थनगर)। थाना क्षेत्र के केसारे स्थित हजरत दीदार अली शाह बाबा की मजार पर बृहस्पतिवार को उर्स के मौके पर चादर चढ़ाने के लिए आई महिला के गले से सोने का लॉकेट छीनकर महिला भागने लगी। शोरशराबा होने पर लोगों ने दौड़ाकर महिला को पकड़ लिया। हालांकि लॉकेट नहीं मिल सका।
चिल्हिया थाना क्षेत्र के केसारे स्थित हजरत दीदार अली शाह बाबा की मजार पर अलीगढ़वा, कपिलवस्तु की शमसुन निशा पत्नी अब्दुल कलाम गुरुवार को चादर चढ़ाने के लिए आई थीं। मेले में भीड़ के बीच हैंडपंप पर पानी पीते समय एक महिला ने चालाकी से शमसुन के गले का लॉकेट खींच लिया। पता चलते ही पीड़िता ने शोर मचाया। आसपास के लोगों ने दौड़ाकर लॉकेट खींचने वाली महिला को पकड़ लिया। हालांकि उसके पास से लॉकेट नहीं मिला।
लॉकेट लेकर भागने वाली महिला गोरखपुर के कैंपियरगंज क्षेत्र के सरुआताल गांव की रहने बताई जा रही है। पीड़िता शमसुन निशा ने घटना की तहरीर थाना चिल्हिया पुलिस को दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
इस बारे में थाना प्रभारी नंदा प्रसाद ने कहा की उर्स मेले में महिला के गले से लॉकेट खींच लिए लाने की तहरीर मिली है। आरोपित महिला को पकड़ा गया है। पूछताछ की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।