फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Cashier overbridge will be able to fill the gap from the end of the year

Gorakhpur News : खजांची ओवरब्रिज से साल के अंत से भर सकेंगे फर्राटा

Mon, 12 Aug 2024 03:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 12 Aug 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
Cashier overbridge will be able to fill the gap from the end of the year
- असुरन से मेडिकल कॉलेज रोड पर ओवरब्रिज पर पड़ा स्लैब
विज्ञापन


- ओवरब्रिज बन जाने से आवागमन में होगी आसानी
संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। खजांची चौराहे के पास ओवरब्रिज का निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है। साल के अंत तक इस ओवरब्रिज के चालू हो जाएगा। इसके शुरू हो जाने से शहर के उत्तरी छोर में परिवहन व्यवस्था बेहतर हो जाएगी, जबकि बड़ी आबादी को जाम से नहीं जूझेंंगे और वाहन फर्राटे भरेंगे।

सेतु निगम खजांची चौराहे पर फरवरी 2023 में ओवरब्रिज बनाने का कार्य शुरू कराया। इसमें 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है। 9650.28 लाख रुपये के प्रोजेक्ट से 604 मीटर ओवरब्रिज बनाया जा रहा है। इसमें खजांची चौराहे से पादरी बाजार की तरफ 92 प्रतिशत का कार्य पूरा हो गया है।
विज्ञापन

पीलर, बीम और स्लैब का कार्य लगभग पूरा हो गया है, जबकि खजांची चौराहे से वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज की ओर कार्य भी तेज गति से शुरू हो गया है। पीडब्ल्यूडी और बिजली विभाग की ओर पोल, तार हटाने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। खजांची चौराहे पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज में गोरखपुर-महराजगंज मार्ग को क्राॅस करने वाली सड़क पर स्लैब पड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेल विहार के रहने वाले मनीष कुमार ने बताया कि इस ओवरब्रिज के बन जाने से लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी। राप्तीनगर के रहने वाले हिमांशु श्रीवास्तव ने बताया कि इस ओवरब्रिज के बन जाने से असुरन से मेडिकल कॉलेज तक लोग फर्राटा भरते हुए जा सकेंगे।
----
वर्जन...

खजांची ओवरब्रिज पर निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। संभावना है कि साल के अंत तक इसका निर्माण कार्य पूरा कर आमजन के आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा।

- एके सिंह, परियोजना निदेशक, सेतु निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed