{"_id":"6566f6e81604d64b5f037e3e","slug":"case-will-be-registered-against-those-who-do-not-get-the-house-built-after-taking-money-2023-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: रुपये लेकर मकान न बनवाने वालों पर दर्ज होगा केस, दो लोगों के खिलाफ दी गई तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: रुपये लेकर मकान न बनवाने वालों पर दर्ज होगा केस, दो लोगों के खिलाफ दी गई तहरीर
Wed, 29 Nov 2023 02:01 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 29 Nov 2023 02:01 PM IST
सार
खजनी ब्लॉक के गोपालपुर गांव निवासी प्रमोद सिंह की पत्नी पुष्पा और पिपरां गांव के धर्मपाल सिंह की पत्नी किरन ने शासन से वर्ष 2022-23 में आवास निर्माण के लिए बैंक खाते में डीबीटी के जरिये 40 हजार रुपये की पहली किस्त आने के बाद भी आवास का निर्माण नहीं कराया।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास योजना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खजनी इलाके के दो लोगों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पहली किस्त ले ली, लेकिन आज तक आवास का निर्माण शुरू नहीं कराया। दोनों के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए ग्राम पंचायत अधिकारी ने बांसगांव व खजनी थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, खजनी ब्लॉक के गोपालपुर गांव निवासी प्रमोद सिंह की पत्नी पुष्पा और पिपरां गांव के धर्मपाल सिंह की पत्नी किरन ने शासन से वर्ष 2022-23 में आवास निर्माण के लिए बैंक खाते में डीबीटी के जरिये 40 हजार रुपये की पहली किस्त आने के बाद भी आवास का निर्माण नहीं कराया।
ब्लॉक मुख्यालय द्वारा कई बार चेतावनी दिए जाने के बाद भी दोनों लाभार्थियों ने आवास बनाने में कोई रुचि नहीं ली। मामले में जिले पर हुई समीक्षा बैठक के बाद बीडीओ खजनी को निर्देशित पत्रांक संख्या-561 में परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण द्वारा बांसगांव और खजनी थाने में लाभार्थियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए ग्राम पंचायत अधिकारी रामपाल और रामेश्वर प्रसाद निर्देशित किया है।
विज्ञापन
इस संदर्भ में बीडीओ खजनी रमेश कुमार शुक्ला ने बताया कि एफआईआर दर्ज कराने के लिए पत्र दिया गया है। यदि शीघ्र आवास का निर्माण नहीं कराया गया तो सरकारी धन के गबन के आरोपी लाभार्थियों को जेल जाना पड़ेगा।