फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Case will be filed against sealed hospitals and ultrasound center operators

Gorakhpur: सील अस्पतालों और अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालकों के खिलाफ दर्ज होगा मुकदमा, डीएम के निर्देश पर हुई थी 26 अस्पतालों की जांच

Tue, 31 May 2022 01:30 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 31 May 2022 01:30 PM IST
सार

डीएम विजय किरन आनंद को करीब एक पखवाड़े पूर्व शिकायत मिली थी कि जिले में कई ऐसे अस्पताल हैं, जो नियमों को दरकिनार कर चलाए जा रहे हैं। इन अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड सेंटर और मेडिकल स्टोर भी बिना अनुमति के चल रहे हैं। इन अस्पतालों की डीएम ने लिस्ट तैयार करते हुए 28 मई को एक साथ 26 अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए थे। जांच के क्रम में जिन अस्पतालों को सील किया गया था, वहां डॉक्टर नहीं मिले थे, न ही अस्पताल का रजिस्ट्रेशन था।

विज्ञापन
Case will be filed against sealed hospitals and ultrasound center operators
डीएम विजय किरन आनंद। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में सील हुए अस्पतालों, अल्ट्रासाउंड सेंटरों और मेडिकल स्टोर संचालकों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग मुकदमा दर्ज कराएगा। 26 अस्पतालों के खिलाफ हुई जांच में आठ अस्पताल, चार अल्ट्रासाउंड सेंटर और एक मेडिकल स्टोर को डीएम विजय किरन आनंद के निर्देश पर 28 मई को सील किया गया था। इस कार्रवाई के बाद से बिना मानक के चल रहे अस्पताल, अल्ट्रासाउंड सेंटर, मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मचा है। बताया जा रहा है कि अभी स्वास्थ्य विभाग के निशाने पर 12 से अधिक अस्पताल हैं, जिनके खिलाफ शिकायत मिल चुकी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, डीएम विजय किरन आनंद को करीब एक पखवाड़े पूर्व शिकायत मिली थी कि जिले में कई ऐसे अस्पताल हैं, जो नियमों को दरकिनार कर चलाए जा रहे हैं। इन अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड सेंटर और मेडिकल स्टोर भी बिना अनुमति के चल रहे हैं। इन अस्पतालों की डीएम ने लिस्ट तैयार करते हुए 28 मई को एक साथ 26 अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए थे। जांच के क्रम में जिन अस्पतालों को सील किया गया था, वहां डॉक्टर नहीं मिले थे, न ही अस्पताल का रजिस्ट्रेशन था।
विज्ञापन


इसके अलावा साफ-सफाई की व्यवस्था बेहतर नहीं मिली थी। कुछ अस्पताल बाहर से बंद थे, लेकिन ताला खुलवाने के दौरान पता चला था कि मरीजों का ऑपरेशन कर उन्हें भर्ती किया था। इस मामले में डीएम ने सख्त रुख अख्तियार किया है। ऐसे अस्पतालों के संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन अस्पतालों, अल्ट्रासाउंड सेंटर और मेडिकल स्टोर को किया गया था सील

पीडिया वर्ल्ड तारामंडल, न्यू संजीवनी हॉस्पिटल भटहट, वैष्णवी हॉस्पिटल भटहट के अलावा मेडिकल स्टोर, नेशनल क्लीनिक भटहट, बचपन चाइल्ड क्लीनिक भटहट, डॉक्टर चंद्रमा सिंह मेमोरियल हॉस्पिटल, न्यू एश हॉस्पिटल एंड अल्ट्रासाउंड सेंटर पीपीगंज, तारा हॉस्पिटल भगवानपुर पीपीगंज, लक्ष्य डाइग्नोस्टिक सेंटर पीपीगंज, पार्थ डायग्नोस्टिक सेंटर भोपा बाजार, चौरीचौरा, शोभित हॉस्पिटल चौरी-चौरा, अलीना अल्ट्रासाउंड सेंटर बड़हलगंज।  



सीएमओ डॉ आशुतोष कुमार दुबे ने कहा कि जिन अस्पतालों, अल्ट्रासाउंड सेंटरों और मेडिकल स्टोर के खिलाफ कार्रवाई की गई थी, उनके संचालकों के खिलाफ विभाग मुकदमा दर्ज कराएगा। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। जल्द ही संबंधित थानों में तहरीर देकर केस दर्ज कराया जाएगा। साथ ही बिना नियम के चल रहे अस्पतालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed