फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Case registered for trying to crush RM in gorakhpur

Gorakhpur: आरएम को कुचलने की कोशिश के मामले में केस दर्ज, निजी बस ने मारी थी कार में टक्कर

Thu, 15 Sep 2022 02:19 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 15 Sep 2022 02:19 PM IST
सार

बचने के चक्कर में आरएम व उनके चालक गिर गए और बस की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। अभी वे उठते और कुछ समझ पाते कि डग्गामार बस लेकर चालक भाग निकला। प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही।

विज्ञापन
Case registered for trying to crush RM in gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर रेलवे बस स्टेशन के सामने परिवहन निगम के आरएम की गाड़ी में टक्कर मारने के मामले में कैंट पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। आरएम के चालक धर्मेंद्र राय की तहरीर पर मानव जीवन को संकट में डालने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, आरएम पीके तिवारी मंगलवार रात 9 बजे के करीब डग्गामार बसों के संचालन की सूचना पर रेलवे बस स्टेशन पहुंचे थे। बस स्टेशन के सामने डग्गामार बस खड़ी करके यात्रियों को बैठाया जा रहा था। वे अपने चालक को लेकर बस की जांच करने पहुंचे, तभी डग्गामार बस के चालक ने उनकी तरफ बस को बढ़ा दिया।
विज्ञापन


बचने के चक्कर में आरएम व उनके चालक गिर गए और बस की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। अभी वे उठते और कुछ समझ पाते कि डग्गामार बस लेकर चालक भाग निकला। प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed