फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Case registered against who opened fire in Gorakhpur university canteen

गोरखपुर: विश्वविद्यालय की कैंटीन में फायरिंग करने वाले पर केस दर्ज, तलाश में जुटी पुलिस

Fri, 01 Apr 2022 11:13 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 01 Apr 2022 11:13 AM IST
सार

 पुलिस के मुताबिक, अंकित का अजय नाम के विश्वविद्यालय के छात्र से किसी बात को लेकर दुश्मनी है। अजय की तलाश में ही अंकित कैंटीन में गया था। अजय तो नहीं मिला पर उसके दोस्त दिखे तो उन्हें धमकाने और अजय तक मैसेज पहुंचाने के लिए उसने कैंटीन में फायरिंग की थी।

विज्ञापन
Case registered against who opened fire in Gorakhpur university canteen
DDU Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर विश्वविद्यालय की कैंटीन में बुधवार दोपहर वर्चस्व कायम करने के लिए पूर्व छात्र अंकित यादव ने फायरिंग की थी। विश्वविद्यालय चौकी इंचार्ज विजय गौड़ की तहरीर पर कैंट पुलिस ने अंकित पर हत्या की कोशिश, रंगदारी और 7 सीएलए सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। आरोपित छात्र शहर के बिछिया का रहने वाला है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कैंटीन में बुधवार दोपहर एक युवक ने फायरिंग की थी। आरोपित ने यह भी कहा था कि अजय से कह देना आकर मिल लेगा। इस मामले में कैंटीन कर्मचारी को लगा कि फायरिंग करने वाले युवक ने ठेकेदार को धमकी दी है और कहा है कि ठेकेदार से कह देना कि आकर मिल ले। पर सीसी टीवी फुटेज की जांच और कैंटीन में घटना के वक्त मौजूद छात्रों से पूछताछ में फायरिंग करने वाले युवक की पहचान अंकित यादव के रूप में हुई।
विज्ञापन


शाहपुर के बिछिया निवासी अंकित यादव विश्वविद्यालय का पूर्व छात्र है। पुलिस के मुताबिक, अंकित का अजय नाम के विश्वविद्यालय के छात्र से किसी बात को लेकर दुश्मनी है। अजय की तलाश में ही अंकित कैंटीन में गया था। अजय तो नहीं मिला पर उसके दोस्त दिखे तो उन्हें धमकाने और अजय तक मैसेज पहुंचाने के लिए उसने कैंटीन में फायरिंग की थी और दोस्तों से कहा था कि उससे कह देना कि आकर मिल ले। इंस्पेक्टर कैंट शशिभूषण राय ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है, जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में भय का माहौल, सीसीटीवी कैमरा लगाना जरूरी
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की महानगर इकाई के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय मुख्य द्वार के सामने प्रदर्शन किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने कुलपति प्रो. राजेश सिंह से उनके कार्यालय में मुलाकात की। कार्यकर्ताओं ने कुलपति को विश्वविद्यालय की कमियां बताईं और उन्हें दूर करने का अनुरोध किया।

कार्यकर्ताओं ने बीते दिन हुई फायरिंग की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कुलपति से कहा कि पूरे परिसर में इस घटना के बाद भय का माहौल व्याप्त है। उन्होंने विश्वविद्यालय में पर्याप्त मात्रा में सीसीटीवी कैमरा लगाने की मांग उठाई और विश्वविद्यालय परिसर में अराजक तत्वों का प्रवेश वर्जित करने का आग्रह किया।

परिषद के कार्यकर्ताओं ने कुलपति से अपील की कि वह विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध् महाविद्यालयों में पिछले सत्र में राष्ट्रगौरव की परीक्षा देने से वंचित रह गए छात्रों की परीक्षा इस सत्र में कराकर रिजल्ट पूरा कराने की कृपा करें। कार्यकर्ताओं ने डिग्री देने में हो रही देरी पर भी सवाल उठाया और कहा कि उसे तत्काल प्रभाव से जारी करने की व्यवस्था की जाए। उन्होंने परिसर व हॉस्टल में पेयजल की दिक्कत दूर करने और हास्टल में मेस न चलने की स्थिति में छात्रों की मेस फीस वापस करने आदि की मांग भी उठाई। कार्यकर्ताओं ने कुलपति को ज्ञापन सौंपा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed