फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Case registered against weapon going viral on Jaimal stage

Gorakhpur News: जयमाल स्टेज पर असलहा लेकर बैठना पड़ा भारी, वीडियो वायरल होने के बाद केस दर्ज

Thu, 02 Nov 2023 04:31 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 02 Nov 2023 04:31 PM IST
सार

कूनराघाट इलाके के जोड़े की फोटो जयमाल स्टेज की है जो कि अब वायरल हो रही है जिसमें वे एक दूसरे को जयमाल पहनाने के बाद दूल्हा-दुल्हन अपने हाथ में 12 बोर का असलहा लेकर फोटो खिंचवा रहे हैं। बताया जा रहा है कि वर्ष 2022 में उनकी शादी हुई थी तब फोटो ली गई थी, लेकिन हाल में यह वायरल हुई है।

विज्ञापन
Case registered against weapon going viral on Jaimal stage
वायरल फोटो शादी के मंडप में असलहे के साथ दूल्हा दुल्हन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जयमाल स्टेज पर असलहे के साथ फोटो वायरल होने के मामले में एम्स थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। चौकी इंचार्ज एयरफोर्स मोहम्मद आरिफ अली शेर की तहरीर पर कार्रवाई शुरू की गई।
विज्ञापन


सामने आया कि यह फोटो एम्स के कूनराघाट निवासी रजत अग्रहरि उर्फ कल्लन और उसकी पत्नी का है। रजत पिछले दिनों जुआ खिलवाने के मामले में जेल जा चुका है। तब जुआ खेलवाने की फोटो वायरल हुई थी। अब पत्नी के साथ असलहे के भौकाल में जेल जाने की फिर नौबत आ गई है।
विज्ञापन


एम्स थानेदार मदन मोहन ने बताया कि केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, असलहे के साथ खुद को दिखाने का भौकाल खत्म नहीं हो रहा है। जबकि, असलहा अवैध हो या वैध दोनों सूरत में उसका प्रदर्शन करना अपराध की श्रेणी में ही आता है। यह मामला तब और गंभीर हो जाता है, जब लाइसेंसी कोई और हो और भौकाल जमाने के लिए फोटो कोई और खिंचवा रहा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: कोरोना का तगड़ा झटका झेला है तो कड़ी मेहनत और कसरत से करें परहेज

मामला वायरल हुआ तो फिर जेल जाने की नौबत बन जाती है। कूनराघाट इलाके के जोड़े की फोटो जयमाल स्टेज की है जो कि अब वायरल हो रही है जिसमें वे एक दूसरे को जयमाल पहनाने के बाद दूल्हा-दुल्हन अपने हाथ में 12 बोर का असलहा लेकर फोटो खिंचवा रहे हैं। बताया जा रहा है कि वर्ष 2022 में उनकी शादी हुई थी तब फोटो ली गई थी, लेकिन हाल में यह वायरल हुई है, जिससे अब उनकी दिक्कत बढ़ गई है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed