{"_id":"64480860667d0783aa0ac607","slug":"case-registered-against-those-who-fraudulently-buy-cement-from-gorakhpurs-firm-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-141133-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोरखपुर की फर्म से फर्जी तरीके से सीमेंट की खरीदारी करने वालों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोरखपुर की फर्म से फर्जी तरीके से सीमेंट की खरीदारी करने वालों पर केस दर्ज
विज्ञापन
- वाणिज्य कर से चार करोड़ का बकाएदार घोषित होने पर हुई जानकारी, पुलिस जांच में जुटी
- कोर्ट के आदेश पर पिपराइच पुलिस ने बुलंदशहर के ब्लू स्टार सीमेंट के प्रोपराइटर व अज्ञात को आरोपी बनाया
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। पिपराइच पुलिस ने बुलंदशहर के इंडस्टि्रयल एरिया की ब्लू स्टार सीमेंट कंपनी के प्रोपराइटर व अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया। मंगलवार को कोर्ट के आदेश पर पिपराइच के संजय कुमार पांडेय की तहरीर पर पुलिस ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जालसाजी करने की धाराओं का आरोपी सभी को बनाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, पिपराइच थाना क्षेत्र के चिउटहां निवासी संजय कुमार पांडेय ने दी तहरीर में लिखा है कि सीमेंट व्यवसाय के लिए उन्होंने शक्ति ट्रेडर्स नाम से फर्म बनाई। उन्होंने 9 जनवरी 2013 को वाणिज्य कर विभाग में रजिस्ट्रेशन भी कराया। व्यवसाय शुरू होने से पहले ही बेटे की तबीयत खराब हो गई और वह व्यापार शुरू नहीं कर पाए। अप्रैल 2018 में वाणिज्य कर विभाग के अमीन द्वारा मुझे बताया गया कि आपका 4 करोड़ 13 लाख 22 हजार 993 रुपये का कर बकाया है। इसके बाद में मैंने एसएसपी को जरिए डाक शिकायत की। एसएसपी ने जनसुनवाई पोर्टल पर मामले को भेज दिया। जांच में पता चला कि शक्ति ट्रेडर्स की एक शाखा बुलंदशहर में है, जिससे खरीद फरोख्त की गई है। जबकि, मेरे फर्म की कोई भी शाखा नहीं है। न ही मेरी फर्म ने कभी खरीद-फरोख्त की है। फर्म के नाम पर फर्जी शाखा खोलकर जालसाजी की गई है। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।