UP News: फोरलेन के काम में अड़चन डालने पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य पर केस, PWD अधिकारी ने की थी शिकायत
एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया है। घटना की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में गुलरिहा इलाके के भटहट-बांसस्थान फोरलेन चौड़ीकरण के सीमांकन के दौरान लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अफसरों से बदसलूकी और काम में बाधा डालने का मामला सामने आया है। पुलिस ने अवर अभियंता की तहरीर पर विरोध करने वाले पूर्व जिला पंचायत सदस्य भीमनाथ गुप्ता पर सरकारी काम में बाधा और धमकाने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। उधर, भीमनाथ गुप्ता ने लोक निर्माण विभाग की टीम पर किसानों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।
जानकारी के मुताबिक, अवर अभियंता उमाशंकर गुप्ता की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में लिखा गया है कि भटहट-बांसस्थान फोरलेन सीमांकन के लिए 18 अगस्त की शाम 4:30 बजे लोक निर्माण विभाग की टीम गई थी। एसबीआई शाखा के पास नाप-जोख चल रही थी।
इसे भी पढ़ें: मोबाइल फोन पर देर रात तक आंखें गड़ाईं, सर्वाइकल के हो जाएंगे मरीज
आरोप है कि इस दौरान भवन स्वामी भीमनाथ गुप्ता ने मार्ग की चौड़ाई को कम करने का दबाव बनाते हुए अवर अभियंताओं से दुर्व्यवहार व जान से मारने की धमकी देते हुए राजकीय कार्य में बाधा उत्पन्न किया। इसके बाद काम बंद करा दिया गया। ऐसे में अवर अभियंताओं में भय व्याप्त है।
उनका कहना है कि फोरलेन के लिए भूमि क्रय करने के लिए अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग की ओर से गठित टीम में उनके अलावा प्रसाद मुकेश काशी, आशीष तिवारी, सत्येंद्र कुमार, वीरेंद्र कुमार, धर्मेंद्र कुमार, अजीत प्रसाद, अखिल कसौधन द्वारा मकानों के सीमांकन का कार्य किया जा रहा था।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में कई घटनाएं आईं सामने: अपरिचित रोके या पांव छूए तो रहे सजग, हो सकते हैं लुटेरे
अवर अभियंता उमाशंकर गुप्ता ने विभागीय अधिकारियों को घटना से अवगत कराते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।
एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया है। घटना की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।