फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Case on attacked policemen posted in Gorakhnath temple security

गोरखपुर: गोरखनाथ मंदिर सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला करने वालों पर केस

Mon, 04 Apr 2022 12:04 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 04 Apr 2022 12:04 PM IST
सार

पुलिस की गिरफ्त में आए अहमद मुर्तजा अब्बासी  ने आईआईटी मुंबई से केमिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। वह परिवार के साथ मुंबई में ही रहता था। 

विज्ञापन
Case on attacked policemen posted in Gorakhnath temple security
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में तैनात सिपाहियों पर रविवार की शाम धारदार हथियार से हमला करने के आरोपी अहमद मर्तुजा अब्बासी पर गोरखनाथ थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने लोक सेवक की काम में बाधा डालने, धार्मिक उन्माद फैलाने, लोक सेवक को उसके कर्तव्य करने के दौरान डर पैदा करने, लो सेवक को करने के दौरान चोट पहुंचाना, लोक सेवाक पर हमला करने, लूट के लिए चोट पहुंचाना, हत्या की कोशिश करने की धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


सिपाही विनय कुमार मिश्रा की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, सिपाहियों पर रविवार की शाम हमला कर दिया। सिपाहियों पर हमला करने के बाद गोरखनाथ मुख्य गेट के अंदर दाखिल हो गया था, लेकिन वहां पर सुरक्षा में तैनात सिपाही अनुराग ने लोगों की मदद से पकड़ लिया। स्थानीय लोगों ने पुलिस की काफी मदद किया।
विज्ञापन


गोरखनाथ मंदिर के मुख्य द्वार और गोरखनाथ थाने की तरफर लगे सीसी टीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई है। पुलिस सीसी टीवी फुटेज के माध्यम से जांच को आगे बढ़ा रही है। पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी अकेला था या फिर उसके साथ कोई और व्यक्ति आया था। अगर कोई मददगार था तो वह कौन था?
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed