{"_id":"64253c4cd662beb0d70113f6","slug":"case-of-shooting-history-sheeter-ex-head-in-broad-daylight-at-bhagat-intersection-2023-03-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में दिनदहाड़े हत्या की कोशिश: गोली तड़तड़ाई तो लोगों ने समझा पटाखा, बाहर जाकर देखा तो हैरान रह गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में दिनदहाड़े हत्या की कोशिश: गोली तड़तड़ाई तो लोगों ने समझा पटाखा, बाहर जाकर देखा तो हैरान रह गए
Thu, 30 Mar 2023 01:11 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 30 Mar 2023 01:11 PM IST
सार
पुलिस को संदेह है कि पुरानी रंजिश में गोली मारी गई है, लेकिन अन्य बिंदुओं पर भी पुलिस जांच कर रही। खबर है कि पुलिस की पहली कोशिश है कि बदमाशों को पकड़ा जाए और फिर पूछताछ कर घटना का पर्दाफाश कर लिया जाए।
विज्ञापन
गोली लगने से घायल बुजुर्ग शशि मौली शुक्ला।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के रामगढ़ताल थाने से एक किलोमीटर की दूरी। भीड़-भाड़ के बीच से निकली गली में बुधवार को गोलियां तड़तड़ाई तो लोगों ने एक बारगी पटाखा समझ लिया। लेकिन, इस मौसम में पटाखा न होने के संदेह पर बाहर आए, तो हैरान हो गए। बदमाश गोली दाग रहे थे और एक आदमी सड़क पर तड़प रहा था। अब पुलिस सीसीटीवी कैमरों को खंगाल कर बदमाशों के पहचान में जुटी है।
विज्ञापन
पुलिस को संदेह है कि पुरानी रंजिश में गोली मारी गई है, लेकिन अन्य बिंदुओं पर भी पुलिस जांच कर रही। खबर है कि पुलिस की पहली कोशिश है कि बदमाशों को पकड़ा जाए और फिर पूछताछ कर घटना का पर्दाफाश कर लिया जाए।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में बदमाशों ने ठेकेदार पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, पुरानी रंजिश में गोली मारने का शक
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, बेलीपार के कनईल गांव के पूर्व प्रधान व हिस्ट्रीशीटर शशि मौली शुक्ला पर 14 मुकदमें दर्ज हैं। गांव के ही चार लोगों की हत्या में भी उनका नाम आ चुका है। पिता बेनी माधव शुक्ला की हत्या का बदला लेने के लिए 1998 में सबसे पहले गांव के उस समय के तत्कालीन प्रधान रविंद्र उर्फ गुनी शुक्ला की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद गांव के श्रीप्रकाश शुक्ला, शंकर पांडेय और प्रेम शुक्ला की हत्या में भी शशि मौली शुक्ला का नाम सामने आया।
यही वजह है कि पुलिस पुरानी रंजिश के बिंदु पर काम कर रही है। इसके अलावा तीनों बेटे विनय, विवेक और विजय शुक्ला भी प्रापर्टी और जमीन के खरीद-फरोख्त का काम करते है। इस वजह से पुलिस नए विवाद को भी खंगाल रही है। हालांकि, घायल हिस्ट्रीशीटर ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को नाम बताया है। पुलिस उनकी भूमिका की जांच कर रही है।
मालिक जमीन पर गिरकर तड़प रहे थे
मजदूर जयहिंद ने बताया कि घायल के घर का निर्माण कर रहे मजदूर ने बताया कि गोली चली तो लगा कि पटाखा बजा, लेकिन फिर सोचे कि यह मौसम न तो शादी का है न कुछ और तो फिर दौड़कर सड़क पर गए तो मालिक जमीन पर गिरकर तड़प रहे थे। बाइक तब तक भाग गए थे।
सामान लेने जा रहे थे सड़क पर
मजदूर रॉकी ने कहा कि दोपहर का भोजन हम लोग कर रहे थे। इस दौरान ही वह सामान लेने के लिए सड़क की ओर जा रहे थे। तभी आवाज सुनाई दी। फिर हम लोग दौड़कर गए और घरवालों को सूचना दिए। उन्हें गोली लग गई थी और वहां पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई थी।