{"_id":"5e5926028ebc3ef3863ca59d","slug":"case-of-murder-of-old-rais-nusrat-ullah-warsi-case-filed-against-anil-sonkar-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुराने रईस की हत्या के नामजद आरोपित की तलाश तेज, पुलिस की दो टीमें जल्द करेंगी पर्दाफाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुराने रईस की हत्या के नामजद आरोपित की तलाश तेज, पुलिस की दो टीमें जल्द करेंगी पर्दाफाश
Sat, 29 Feb 2020 03:42 AM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 29 Feb 2020 03:42 AM IST
विज्ञापन
नुसरत उल्लाह वारसी की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजघाट इलाके के बनकटी चक स्थित आवास में गोली मारकर पुराने रईस नुसरत उल्लाह वारसी की हत्या के नामजद आरोपित अनिल सोनकर को गिरफ्तार करने के लिए लगी पुलिस की दो टीम ने अपनी कोशिशें तेज कर दी हैं। पुलिस का मानना है कि इस आरोपित के पकड़े जाने के बाद ही कत्ल की असली वजह का पता चल सकेगा, जिससे पर्दाफाश में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गोली मारने के तरीके से पुलिस का मानना है कि वारदात को अंजाम किसी शूटर ने दिया है। पुलिस, क्राइम ब्रांच की टीम को जब कुछ खास हासिल नहीं हो पाया तो अब नामजद आरोपित की तलाश में दबिश तेज कर दी गई।
विज्ञापन
पुलिस का मानना है कि आरोपित अनिल सोनकर के पकड़े जाने के बाद अहम जानकारियां मिल सकती हैं। अनिल सोनकर से नुसरत का पुराना विवाद था। कैंट थाने में दर्ज एफआईआर के मुताबिक, अनिल सोनकर ने नुसरत के दो करोड़ रुपये हड़प लिए थे।
विज्ञापन
घटना वाले दिन घरवालों ने जिन दो नामों पर शंका जताई थी, उसमें से एक तो घर पर ही मिल गया था, लेकिन अनिल सोनकर का उसी दिन से पता नहीं चला है। इस वजह से पुलिस को अब उस पर शक होने लगा है। एसपी सिटी डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि नामजद आरोपित की तलाश में पुलिस की दो टीम लगी हैं। घटना का जल्द पर्दाफाश करने की कोशिश जारी है।
यह हुआ था
22 फरवरी की रात नुसरत उल्लाह वारसी की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। नुसरत पड़ोसी के घर से कैरम खेल कर लौट रहे थे। रात ग्यारह बजे के करीब एक शख्स उनके कंधे पर हाथ रखकर अंदर गया था और फिर आंगन में नुसरत उल्लाह का शव मिला था।