फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   case of kidnapping on two including father in gorakhpur

Gorakhpur: मेडिकल कॉलेज के रैन बसेरा से गायब हो गए थे भाई-बहन, पिता समेत दो पर अपहरण का केस

Mon, 26 Sep 2022 01:53 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 26 Sep 2022 01:53 PM IST
सार

बाबा सुकट गौड़ ने दी तहरीर में लिखा है कि बेटे रानू गौड़ की पत्नी प्रतिमा 12 दिन पूर्व महिला सर्जरी वार्ड नंबर 4 में भर्ती हुई थी। शनिवार सुबह 9 बजे मेडिकल कॉलेज के पुराने रैन बसेरा के पास बच्चों की नानी सदरून खाना बना रही थीं, वहीं पर बहू प्रतिमा का बेटा गोलू (6) व बेटी संगीता (7) खेल रहे थे और अचानक लापता हो गए।

विज्ञापन
case of kidnapping on two including father in gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गोरखपुर जिले के बीआरडी मेडिकल कॉलेज के रैन बसेरा से शनिवार को गायब हुए भाई-बहन के मामले में पुलिस ने बच्चों के पिता व एक अज्ञात पर अपहरण का केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने लापता बच्चों के बाबा सुकट गौड़ की तहरीर पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।

विज्ञापन


बाबा सुकट गौड़ ने दी तहरीर में लिखा है कि बेटे रानू गौड़ की पत्नी प्रतिमा 12 दिन पूर्व महिला सर्जरी वार्ड नंबर 4 में भर्ती हुई थी। शनिवार सुबह 9 बजे मेडिकल कॉलेज के पुराने रैन बसेरा के पास बच्चों की नानी सदरून खाना बना रही थीं, वहीं पर बहू प्रतिमा का बेटा गोलू (6) व बेटी संगीता (7) खेल रहे थे और अचानक लापता हो गए।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में सजा मां का दरबार, भक्ति में लीन हुए भक्त
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी खोजबीन के बाद नहीं मिले तो सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच में जुट गई। प्रतिमा के साथ ससुर सुकट गौड़ भी देखरेख के लिए वार्ड में थे। प्रतिमा के पति रानू गौड़ अपनी पहली पत्नी प्रतिमा को छोड़कर किसी आर्केस्ट्रा वाली के साथ तीन महीने से फरार है। रानू ने धमकी दी थी कि दोनों बच्चों को हम ले जाएंगे। यही वजह है कि बाबा ने बेटे पर केस दर्ज कराया है।

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed