फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Case of Chauri Chaura area, police got him admitted to hospital

खुद का गला रेत पहुंच गया थाने: गले में गमछा लपेट पहुंचा, मां ने बताया- नशे का है आदी,10 दिन से चल रहा इलाज

Sun, 07 Jun 2026 02:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 07 Jun 2026 02:28 AM IST
सार

एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे चौरा गांव निवासी लालू (28) गले में गमछा लपेटे हुए चौरीचौरा थाने पहुंचा। उसके गले से खून निकल रहा था और वह गंभीर रूप से घायल था। थाने पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल उसके परिजन को सूचना दी और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौरी चौरा पहुंचाया। 

विज्ञापन
Case of Chauri Chaura area, police got him admitted to hospital
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक

विस्तार

चौरीचौरा थाना क्षेत्र के चौरा गांव में शनिवार को युवक ने चाकू से अपना गला रेत लिया और गले पर गमछा लपेट कर थाने पहुंच गया। पुलिस ने पूछा तो गमछा हटाकर दिखाया तो युवक की हालत देखकर थाने में हड़कंप मच गया। उसे तत्काल पुलिसकर्मियों ने अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


सीओ ने घर पहुंचकर कमरे की तलाशी ली तो उसके कमरे में खून से सना चाकू मिला। बिस्तर पर खून के निशान मिले जिसके बाद उसके आत्मघाती कोशिश की जानकारी हुई। एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे चौरा गांव निवासी लालू (28) गले में गमछा लपेटे हुए चौरीचौरा थाने पहुंचा।

विज्ञापन

उसके गले से खून निकल रहा था और वह गंभीर रूप से घायल था। थाने पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल उसके परिजन को सूचना दी और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौरी चौरा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

शहर के एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्राधिकारी चौरीचौरा ने युवक के घर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। जांच के दौरान प्रथम तल पर स्थित उसके कमरे में बिस्तर पर खून के निशान मिले। वहीं बेड के पास एक चाकू भी बरामद हुआ। इससे उसके आत्मघाती कदम उठाने की बात सामने आई।

मां को नहीं हो सकी जानकारी, पुलिस दर्ज करेगी युवक का बयान
युवक की मां श्रीजावती ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा शराब का आदी था। पिछले दस दिनों से उसकी तबीयत खराब चल रही थी। उसका इलाज चौरीचौरा कस्बे के एक चिकित्सक से कराया जा रहा था। शनिवार सुबह करीब 9:10 बजे वह दवा लेने के बाद घर आया, भोजन किया और अपने कमरे में जाकर आराम करने लगा।

इसके बाद उसने कब और कैसे अपने गले पर चोट पहुंचाई, इसकी जानकारी परिवार को नहीं हो सकी। एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र ने बताया कि घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर मामला आत्मघाती कोशिश का प्रतीत हो रहा है। घटना से जुड़े सभी तथ्यों की गहराई से जांच की जा रही है। युवक के ठीक होने पर उसका बयान दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed