फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   case lodged in beo figting matter

बीईओ के साथ मारपीट के मामले में अज्ञात पर दर्ज हुआ केस

Sun, 11 Jul 2021 12:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
case lodged in beo figting matter
बीईओ के साथ मारपीट के मामले में अज्ञात पर दर्ज हुआ केस
विज्ञापन

सहजनवां थाना क्षेत्र के सीहापार में बीईओ ध्रुवप्रसाद जायसवाल को कुछ लोगों ने मारापीटा था
बीईओ तहरीर पर सहजनवां पुलिस ने अज्ञात पर दर्ज के केस
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। नाथनगर के खंड शिक्षा अधिकारी ध्रुव प्रसाद जायसवाल पर सहजनवां क्षेत्र के सीहापार के पास शुक्रवार की देर शाम अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया था। उनके साथ मारपीट की थी और कार भी क्षतिग्रस्त कर दी थी। बीईओ की तहरीर पर सहजनवां थाने की पुलिस ने अज्ञात पर मारपीट, कार क्षतिग्रस्त करना और चोरी का केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।

बीईओ ध्रुव प्रसाद जायसवाल का आरोप है कि वह शुक्रवार की शाम को कार से गोरखपुर जा रहे थे। वह अभी नेशनल हाईवे के सीहापार हाल्ट ओवरब्रिज के पास पहुंचे ही थे कि 10-12 की संख्या में आए लोग उनकी गाड़ी को रोक लिए। एक युवक बुलेट लेकर उनकी कार के सामने लगा दिया। उसके बाद बुलेट से उतरा और गाड़ी में तोड़फोड़ करने लगा। उनको भी बुरी तरह से मारापीटा। उनका मोबाइल छीन लिया। उनके सिर और चेहरे पर काफी चोटें आई हैं। उनके चेहरे पर सूजन है। आसपास के लोग जुट गए। इसके बाद मारपीट कर रहे लोग भाग गए। किसी तरह से लोग उन्हें इलाज के लिए गोरखपुर ले गए। सहजनवां पुलिस ने बीईओ की तहरीर पर कुछ अज्ञात पर मारपीट, तोड़फोड़ व चोरी का केस दर्ज किया है। एसओ सहजनवां राज प्रकाश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed