{"_id":"62983d4f7f47160aac64df69","slug":"case-filed-for-attempt-to-murder-on-24-including-doctor-couple","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: डॉक्टर दंपती समेत 24 पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज, प्लाट पर कब्जा करने के लिए हुआ था वबाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: डॉक्टर दंपती समेत 24 पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज, प्लाट पर कब्जा करने के लिए हुआ था वबाल
Thu, 02 Jun 2022 10:02 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 02 Jun 2022 10:02 AM IST
सार
एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा ने कहा कि दोनों पक्ष जीडीए के एक प्लाट पर अपना-अपना दावा कर रहे हैं। इसका निस्तारण जीडीए से होगा। तहरीर के आधार पर पुलिस केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है, साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर शहर के नाक, कान व गला रोग विशेषज्ञ डॉ. संतोष शंकर रे, उनकी पत्नी समेत 24 अज्ञात लोगों पर रामगढ़ताल पुलिस ने हत्या की कोशिश समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोप है कि तारामंडल स्थित जीडीए के प्लाट पर कब्जा करने के लिए बाउंड्री वाल तोड़ने के साथ ही इन लोगों ने फायरिंग की, जिसकी वजह से अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के मुताबिक, बांसगांव निवासी विनोद सिंह की पत्नी मंजूषा ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि तारामंडल में जीडीए से आवंटित प्लाट में उन्होंने चार फीट की बाउंड्री वाल बनाई थी। मंगलवार की सुबह डॉ. संतोष शंकर रे, उनकी पत्नी डॉ. ममता कुसुम, अस्पताल के दो कर्मचारी व 20 अज्ञात लोग पहुंचे। आते ही इन लोगों ने फायरिंग कर चहारदीवारी गिराना शुरु कर दी। उन्होंने अपने बेटों के साथ रोकने की कोशिश की तो जान से मारने की नीयत से फायरिंग की।