{"_id":"60ed37e38ebc3ecadd63f877","slug":"case-filed-against-mother-who-gave-false-information-about-son-kidnapping-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: अपहरण की झूठी सूचना देने वाली मां पर केस दर्ज, 50 हजार में बेच दिया था जिगर का टुकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: अपहरण की झूठी सूचना देने वाली मां पर केस दर्ज, 50 हजार में बेच दिया था जिगर का टुकड़ा
Tue, 13 Jul 2021 12:21 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 13 Jul 2021 12:21 PM IST
सार
50 हजार में बच्चे को खरीदने के आरोप में घिरी महिला ने कहा गोद लिया था।
विज्ञापन
बच्चे के अपहरण की सूचना पर घटनास्थल पर मौजूद एसपी सिटी।(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के गोरखनाथ इलाके से तीन महीने के बच्चे के अपहरण की झूठी सूचना देने वाली मां सलमा खातून पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस ने बच्चे को उसे सुपुर्द कर दिया है। उधर, बच्चे को खरीदने के आरोप में फंसी महिला ने कानूनी तरीके से गोद लेने की बात कही है। पुलिस उसके दस्तावेजों की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, गोरखनाथ इलाके के रसूलपुर निवासी सलमा खातून नाम की महिला ने तीन महीने के बच्चे के अपहरण की सूचना दी थी। अपहरण की सूचना आते ही सनसनी फैल गई थी। उसने कहा था कि लाल रंग की साड़ी में आई महिला उसके गोद से बच्चे को छीन कर एक चार पहिया गाड़ी से फरार हो गई है।
गोरखनाथ पुलिस ने इलाके के सीसी टीवी फुटेज की जांच शुरू की तो पता चला कि सलमा खातून ने महिला को अपना बच्चा दिया है और वह ई रिक्शा से गोरखनाथ थाने के पीछे की तरफ गई है। उससे पहले सलमा खातून और वह महिला काफी देर तक साथ रही और दोनों के बीच बातचीत भी होती रही।
विज्ञापन
पुलिस ने सीसी टीवी कैमरे के आधार पर ही उस महिला को पकड़ लिया जिसके पास बच्चा था। पुलिस ने बच्चे को बरामद कर लिया जिसके बाद सामने आया कि सलमा ने अर्थिक तंगी दूर करने के लिए तीन महीने के अपने बेटे को 50 हजार में महिला को बेच दिया है।
सलमा का पति कबाड़ बिनने का काम करता है और उसके चार बच्चे हैं। तीन महीने का बेटा सबसे छोटा था। पचास हजार रुपये से वह अपने पति का पांच हजार का कर्ज चुकाने के साथ ही घर की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए बच्चे को बेच दी थी। हालांकि बच्चे को खरीदने वाली महिला का कहना है कि उसके पास कोई औलाद नहीं है उसने सलमा से बच्चे को गोद लिया है। महिला ने कहा कि कानूनी तरीके से बच्चे को गोद लिया गया है।
पुलिस ने फिलहाल बच्चे को उसकी असली मां के सुपुर्द कर दिया वहीं झूठी सूचना देने के मामले में बच्चे की मां पर केस दर्ज कर लिया साथ ही बच्चे को खरीदने वाली महिला के दावों की जांच शुरू कर दी है।
इंस्पेक्टर गोरखनाथ रामाज्ञा सिंह ने बताया कि जिस महिला पर बच्चे को खरीदने की बात कही जा रही है उसका कहना है कि उसने कानूनी तरीके से गोद लिया है। उसके दस्तावेजों की जांच की जा रही है। जांच में अगर वह सही नहीं पाई गई तो उसके खिलाफ भी केस दर्ज किया जाएगा।