फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Case filed against 105 people including former MLA and SP District President in Deoria due to fight on nomination

जिपं अध्यक्ष चुनाव: देवरिया में पूर्व विधायक व सपा जिलाध्यक्ष सहित 105 लोगों के खिलाफ केस दर्ज, नामांकन के दौरान हुई थी धक्का-मुक्की

Sun, 27 Jun 2021 02:26 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Sun, 27 Jun 2021 02:26 PM IST
सार

सपा विधायक आशुतोष उपाध्याय को नहीं बनाया अभियुक्त, कार्रवाई पर उठ रहा सवाल।

विज्ञापन
Case filed against 105 people including former MLA and SP District President in Deoria due to fight on nomination
कलेक्ट्रेट में नामांकन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के नामांकन के दौरान शनिवार को देवरिया में कलेक्ट्रेट गेट पर सपा नेताओं और पुलिस की नोकझोंक, धक्का मुक्की के मामले में कोतवाली पुलिस ने देर शाम पूर्व विधायक गजाला लारी, सपा जिलाध्यक्ष डा.दिलीप यादव, पीडी तिवारी, रमाशंकर यादव, अभिजीत यादव सहित 105 लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट, धमकी, महामारी अधिनियम, सेवन सीएलए सहित गंभीर धाराओें में केस दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया है। उधर भाटपारानी के सपा विधायक आशुतोष उपाध्याय के खिलाफ केस दर्ज नहीं करने को लेकर पुलिसिया कार्रवाई पर सवाल खड़ा हो रहा हैं।
विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान कलेक्ट्रेट गेट पर भाजपा के मंत्री, सांसद एवं संगठन के अध्यक्ष के अंदर जाने देने एवं सपा विधायक, जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक को गेट पर रोक दिए जाने को लेकर हुई कहासुनी के बाद धक्का मुक्की हो गई। 
विज्ञापन


पुलिस और सपा नेताओं के बीच झड़प के मामले में पुलिस ने देर शाम को मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसमें रामपुर कारखाना की विधायक रह चुकी गजाला लारी, सपा के जिलाध्यक्ष डा.दिलीप यादव, बरहज विधान सभा से प्रत्याशी रह चुके पीडी तिवारी, अभिजित यादव, रमाशंकर लोगों को नामजद किया है। जबकि 100 अज्ञात सपा नेता और कार्यकर्ताओं पर भी मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ नगर श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि पांच नामजद है। इसमें एक की गिरफ्तारी कर ली गई है और अन्य को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अज्ञात आरोपितों के बारे में पता लगाया जा रहा है।

 
प्रशासनिक चूक की वजह से हुआ बवाल
नामांकन में जाने को लेकर प्रशासनिक मामूली चूक ने सपा कार्यकर्त्ताओं को हंगामा करने के लिए बाध्य कर दिया। गेट पर अकेले सीओ सिटी सपाईयों से जूझ रहे थे। कोतवाली एवं अन्य अधिकारी सड़क उस पर तमाशाबीन बने हुए हैं। हंगामा, बवाल एवं नारेबाजी की जानकारी जब एसपी को हुई तो खुद उन्हें मोर्चा लेना पड़ा। उस दौरान भी कई दरोगा , सिपाही इधर उधर खड़े होकर तमाशा देख रहे थे। प्रश्न यह है कि जब एसपी के साथ सपा कार्यकर्त्ता धक्का मुक्की कर सकते तो औरों के साथ क्या करते होंगे। जो भी विधायक पर केस दर्ज नहीं होना पुलिस कार्रवाई पर सवाल खड़ा कर रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed