फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Car rammed into a standing trailer, five of the same family died in Munderwa

खड़े ट्रेलर में घुसी कार, एक ही परिवार के पांच की मौत

Sun, 23 Oct 2022 11:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Car rammed into a standing trailer, five of the same family died in Munderwa
हाईवे पर मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के खजौला चौकी के पास कार और टक्कर में टक्कर। - फोटो : BASTI
खड़े ट्रेलर में घुसी कार, एक ही परिवार के पांच की मौत
विज्ञापन

बस्ती। मुंडेरवा थाने के खजौला पुलिस चौकी के निकट फोरलेन हाईवे पर तेज रफ्तार कार सड़क के किनारे खड़े ट्रेलर में जा घुसी। टक्कर इतनी भयावह थी कि कार में सवार जल निगम प्रयागराज में तैनात अवर अभियंता, उनकी मां, बेटा, बेटी, पत्नी समेत पांच लोगों की मौत हो गई। ये सभी संतकबीरनगर जिले के कोतवाली थानाक्षेत्र के ढोढ़ई गांव के निवासी थे।
जानकारी के मुताबिक, लखनऊ से गोरखपुर जाने वाली लेन में सड़क के किनारे पटरी पर ट्रेलर खड़ा था। बताया जा रहा है कि किसी दुर्घटना के बाद पुलिस ने उसे खड़ा कराया था। देर शाम करीब 07.40 बजे लखनऊ की तरफ से काफी तेज रफ्तार से आई कार पीछे से ट्रेलर में घुस गई। रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कार का आधा से ज्यादा हिस्सा ट्रेलर के अंदर घुस गया था।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज खजौला ने काफी मशक्कत के बाद किसी तरह कार में फंसी दो महिलाओं, दो युवकों और किशोरी समेत पांच लोगों को बाहर निकलवाया। उनमें से दो महिलाओं, युवक और किशोरी की मौत हो चुकी थी। गंभीर रूप से घायल 20 वर्षीय युवक को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। बाद में मृतकों की पहचान प्रयागराज में तैनात अवर अभियंता विनोद कुमार (42), उनकी पत्नी नीलम (34), बेटी खुशबू (15), बेटा एहसास (19) और मां सुरसती देवी (65) के रूप में हुई। एएसपी ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार, कार की गति काफी तेज थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed