फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   car passed over girl she got up and ran in Gorakhpur

जाको राखे साइयां मार सके न कोई: मासूम के ऊपर से गुजर गई कार, उठकर दौड़ी; पर कुछ दूर जाते ही गिर गई और फिर...

Tue, 30 May 2023 01:34 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 30 May 2023 01:34 PM IST
सार

बच्ची के ऊपर कार के एक तरफ के दोनों पहिए एक-एक करके ऊपर से गुजर गए। इसके बाद भी चालक ने कार नहीं रोकी और कार लेकर फरार हो गया। उधर, कार जाने के तुरंत बाद मरियम उठ कर दौड़ पड़ी, लेकिन कुछ दूर दौड़ने के बाद वह गिर गई।

विज्ञापन
car passed over girl she got up and ran in Gorakhpur
कार हादसे में बच्ची की जान बच गई। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। यहां गोरखपुर शहर के तिवारीपुर इलाके में एक कार मासूम बच्ची के ऊपर से चढ़कर गुजर गई। हालांकि इसके बाद बच्ची उठी और फिर दौड़ पड़ी, लेकिन कुछ दूर चलने के बाद लड़खड़ा कर गिर गई।

विज्ञापन


अंदरुनी चोट की आशंका में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने बाद पुलिस ने कार चालक के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


तिवारीपुर इलाके के दरियाचक मोहल्ले में 25 मई 2023 की सुबह करीब 11 बजे मोहम्मद शमी की तीन वर्षीय बेटी मरियम घर के बाहर सड़क पर खेल रही थी। इस दौरान वहां से एक कार गुजरी। लापरवाही से कार चला रहे चालक ने बच्ची को नहीं देखा और उस पर कार चढ़ा दी।

इसे भी पढ़ें: बहन की विदाई के बाद उठी अर्थी: शादी के दिन भाई को ऐसे आई मौत, मातम में बदल गईं खुशियां
 

कार के एक तरफ के दोनों पहिए एक-एक करके उसके ऊपर से गुजर गए। इसके बाद भी चालक ने कार नहीं रोकी और कार लेकर फरार हो गया। उधर, कार जाने के तुरंत बाद मरियम उठ कर दौड़ पड़ी, लेकिन कुछ दूर दौड़ने के बाद वह गिर गई।

 

सोमवार को इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसने भी यह वीडियो देखा वह चौंक गया। वायरल वीडियो देखकर लोग यही कह रहे हैं कि 'जाको राखे साइयां मार सके न कोई'। वहीं, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के वीडियो के आधार पर पिता से तहरीर लेकर कार नंबर के आधार पर केस दर्ज किया।

 

इसे भी पढ़ें:  नदी से मछुआरों ने खींचा जाल तो जिंदा निकली महिला, बुजुर्ग को देखकर हर कोई हैरान, डॉक्टर ने कही ये बात

पुलिस कार चालक की तलाश कर रही है। पुलिस ने मरियम को इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया है। पिता का कहना है कि उसे अंदरूनी चोट लगी है। एसओ तिवारीपुर चंद्रभान सिंह का कहना है कि केस दर्ज कर चालक की तलाश की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed