{"_id":"63a68c92f7dc2a0a9968da05","slug":"car-of-gangster-firing-at-nursing-home-seized","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: नर्सिंग होम पर फायरिंग करने वाले गैंगस्टर की कार जब्त, आरोपी पर दर्ज हैं 18 मुकदमे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: नर्सिंग होम पर फायरिंग करने वाले गैंगस्टर की कार जब्त, आरोपी पर दर्ज हैं 18 मुकदमे
Sat, 24 Dec 2022 10:52 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 24 Dec 2022 10:52 AM IST
सार
30 जुलाई को जेजे नर्सिंग होम पर संचालक आदर्श सिंह के ऊपर असलहे से फायर किया गया था। पुलिस ने घटना के बाद सोपईघाट थाना बेलघाट के रहने वाले मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर सूरज सिंह, गाईबेला थाना सिकरीगंज के राहुल शर्मा, हरिहरपुर थाना बांसगांव के विशाल सिंह और महादेवा थाना सिकरीगंज के विनय यादव के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में डीआईजी बंगले के पास जेजे नर्सिंग होम पर फायरिंग की घटना में शामिल गैंगस्टर अभियुक्त राहुल शर्मा की कार शुक्रवार को कैंट पुलिस ने जब्त कर लिया। पुलिस ने घटना में शामिल चार बदमाशों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक कैंट शशिभूषण राय के मुताबिक, यह कार फायरिंग की घटना में शामिल बदमाश राहुल शर्मा की है। राहुल सिकरीगंज इलाके के गईबेला का रहने वाला है। उसने अपराध से कमाए पैसों से यह कार खरीदी थी।
विज्ञापन
यह हुई थी घटना
30 जुलाई को जेजे नर्सिंग होम पर संचालक आदर्श सिंह के ऊपर असलहे से फायर किया गया था। भागकर उन्होंने जान बचाई थी। पुलिस ने घटना के बाद सोपईघाट थाना बेलघाट के रहने वाले मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर सूरज सिंह, गाईबेला थाना सिकरीगंज के राहुल शर्मा, हरिहरपुर थाना बांसगांव के विशाल सिंह और महादेवा थाना सिकरीगंज के विनय यादव के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
राहुल पर दर्ज हैं 18 मुकदमे
पुलिस के मुताबिक, इस गैंग में शामिल बदमाश राहुल शर्मा पर 18 मुकदमे पहले से दर्ज हैं। जिनमें कैंट थाने में पांच, सिकरीगंज थाने में नौ और बाकी शहर के रामगढ़ताल और बेलीपार थाने में दर्ज हैं।