फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Car driven by waving amidst crowd in Golghar Gorakhpur

Gorakhpur News: गोलघर में भीड़ के बीच लहराते हुए चलाई कार, केस दर्ज

Mon, 20 Mar 2023 12:32 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 20 Mar 2023 12:32 PM IST
सार

जांच में पता चला कि गाड़ी ऋषभ जायसवाल के नाम पंजीकृज है। घटना के दिन गाड़ी में दो लोग सवार थे। चालक के अलावा अगली सीट पर एक और व्यक्ति बैठा था। गाड़ी कौन चल रहा था सीसी टीवी फुटेज के माध्यम से पुलिस इसकी जांच कर रही है।

विज्ञापन
Car driven by waving amidst crowd in Golghar Gorakhpur
FIR - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गोरखपुर शहर गोलघर में भीड़ के बीच ही तेज रफ्तार से लहराते हुए कार चलाने का मामला सामने आया है। तेजी से कार चला रहे चालक पर कार नंबर के आधार पर जटेपुर चौकी इंचार्ज धीरेंद्र राय ने केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


आरोप है कि कार चालक जिस तरह से गाड़ी चला रहा था, उससे सड़क पर चल रहे किसी भी व्यक्ति को क्षति पहुंचने की आशंका थी। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।

जटेपुर चौकी प्रभारी धीरेंद्र कुमार राय ने तहरीर में लिखा कि वह हॉक 13 के साथ अपने क्षेत्र में भ्रमण कर गणेश चौराहे पर मौजूद थे। इस बीच उन्होंने देखा कि काली रंग की एक कार, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी 53 ईजे 0001 है, उसका चालक तेज गति से गाड़ी चलाते हुए गणेश चौक से गोलघर की तरफ जा रहा था। जिस तरह से वह गाड़ी चला रहा था, उससे कोई भी घायल हो सकता था।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: कुशीनगर निवर्तमान सभासद ने अपनी ही बंदूक से की खुदकुशी, परिजन हैरान
विज्ञापन
विज्ञापन


चौकी इंचार्ज ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह रुका नहीं और गाड़ी लेकर भाग गया। चौकी इंचार्ज ने लिखा है कि उसके द्वारा जिस तरह से गाड़ी चलाई जा रही थी इससे रोड पर चल रहे किसी भी व्यक्ति को क्षति पहुंचने की आशंका थी।

तहरीर के आधार पर कैंट पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी है। जांच में पता चला कि गाड़ी ऋषभ जायसवाल के नाम पंजीकृज है। घटना के दिन गाड़ी में दो लोग सवार थे। चालक के अलावा अगली सीट पर एक और व्यक्ति बैठा था। गाड़ी कौन चल रहा था सीसी टीवी फुटेज के माध्यम से पुलिस इसकी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed