Kushinagar News: कुशीनगर निवर्तमान सभासद ने अपनी ही बंदूक से की खुदकुशी, परिजन हैरान
परिजनों के मुताबिक, अजीत काफी समय से तनाव में (अवसादग्रस्त) थे। बताया जा रहा है कि बंदूक उनके चाचा के नाम से है। उसी से गोली मार लिए हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और पूछताछ कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कस्बे के सिविल लाइन मोहल्ला निवासी पूर्व सभासद ने सोमवार को सुबह करीब आठ बजे घर में रखी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की वजह आर्थिक समस्या और माता-पिता की बीमारी की वजह से मानसिक तनाव में आना बताया जा रहा है। काफी मिलनसार व हंसमुख स्वभाव के सभासद के इस आत्मघाती कदम उठाने से लोग हतप्रभ हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जा रहा है कि खड्डा कस्बे के सिविल लाइन मोहल्ला निवासी अजीत सिंह उर्फ बुच्चन (30) सोमवार की सुबह अपने कमरे में थे। पत्नी संध्या सिंह मंदिर पूजा करने गई थीं। घर में दस वर्षीय पुत्र शौर्य उर्फ लड्डू था। अजीत के बीमार माता-पिता व अन्य लोग अपने कमरे में थे। इसी दरम्यान वह चाचा की दो नाली बंदूक लेकर छत पर बने स्टोर रूम में पहुंचे। उनके पीछे शौर्य भी पहुंच गया।
इसे भी पढ़ें: पिता ने लगाई पुलिस से गुहार: साहब... शराबी बेटे को जेल भेजिए, नहीं होने देगा बेटी की शादी
अजीत ने उसे पानी लाने को कहकर भेज दिया, तभी गोली चलने की तेज आवाज सुनकर उनका भतीजा लालू दौड़कर पहुंचा, जहां अजीत के सिर का आधा हिस्सा उड़ गया था। खून से पूरा फर्श और लथपत शव पड़ा था। लालू के शोर मचाने पर लोग दौड़ पड़े व दृश्य देखकर हक्के-बक्के रह गए। पूजा करके लौटी पत्नी सहित परिजनों का चीत्कार घर में गूंजने लगी।
पिता दिनेश सिंह के लीवर का ऑपरेशन हुआ था व मां लक्ष्मी देवी हृदय रोग से पीड़ित हैं। अजीत आर्थिक समस्या को लेकर कुछ महीने से अवसाद में थे। इलाज भी चल रहा था, लेकिन अचानक उन्होंने आत्मघाती कदम उठा लिया। सूचना मिलने पर खड्डा थाने की पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बंदूक को कब्जे में ले लिया है।
इस संबंध में खड्डा थाने के प्रभारी निरीक्षक अमित शर्मा का कहना है कि आर्थिक समस्या और माता-पिता की बीमारी की वजह से अजीत सिंह तनाव में आ गए थे। वह अपने चाचा की बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर लिए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.