फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   car came for repair sold to a friend in gorakhpur

Gorakhpur: मरम्मत के लिए आई कार दोस्त को बेच दी, ऐसे खुला गया राज

Sat, 18 Jun 2022 12:22 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 18 Jun 2022 12:22 PM IST
सार

दिलशाद ने गाड़ी को अपना बताकर अपने ही दोस्त गाजीरौजा निवासी राशिद अली को बेच दिया है। अब पुलिस कार खरीदने वाले की तलाश कर रही है। वहीं पुलिस अज्जू के आपराधिक इतिहास को भी खंगाल रही है।

विज्ञापन
car came for repair sold to a friend in gorakhpur
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में मरम्मत के लिए आई कार दोस्त को बेचने के आरोपी मैकेनिक को कैंट पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। मैकेनिक ने मरम्मत के लिए दिए गए 60 हजार रुपये भी हड़प लिए थे। कार मालिक की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस कार खरीदने वाले की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपी की पहचान तिवारीपुर के बड़े काजीपुर निवासी अज्जू उर्फ दिलशाद के रूप में हुई है। कैंट इंस्पेक्टर शशिभूषण राय ने बताया कि कुशीनगर के हाटा निवासी बलराम शर्मा ने अपनी कार गोरखपुर शहर के बेतियाहाता में गैराज चलाने वाले अज्जू उर्फ दिलशाद को मरम्मत के लिए 26 मार्च 2018 को दी थी।
विज्ञापन


गाड़ी बनाने के एवज में एडवांस के रूप में उन्होंने 60 हजार रुपये भी दिए थे। एक साल से मकैनिक अज्जू उन्हें न तो गाड़ी वापस कर रहा था और न ही उनके रुपये। वह गाड़ी चोरी होने समेत तरह-तरह के बहाने बना रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, गाड़ी मांगने पर अज्जू उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगा। परेशान गाड़ी मालिक बलराम ने कैंट पुलिस को 16 जून 2022 को तहरीर दी थी, पुलिस ने केस दर्ज कर मकैनिक को ट्रांसपोर्ट नगर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि गाड़ी को बेच दी थी।

अपना बताकर बेच दी कार

पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि दिलशाद ने गाड़ी को अपना बताकर अपने ही दोस्त गाजीरौजा निवासी राशिद अली को बेच दिया है। अब पुलिस कार खरीदने वाले की तलाश कर रही है। वहीं पुलिस अज्जू के आपराधिक इतिहास को भी खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed