फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Cantt station of Gorakhpur declared hotspot due to Seven policemen found Corona positive

हॉटस्पॉट घोषित हुआ गोरखपुर का कैंट थाना, दो दिनों तक पुलिस चौकियों पर सुनी जाएगी फरियाद

Mon, 13 Jul 2020 11:24 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 13 Jul 2020 11:24 AM IST
विज्ञापन
Cantt station of Gorakhpur declared hotspot due to Seven policemen found Corona positive
गोरखपुर कैंट थाना। - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एसएसआई समेत सात पुलिसकर्मियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद कैंट थाना परिसर को रविवार को कंटेनमेंट जोन व हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया। 48 घंटे तक बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। पूरे थाना परिसर को सैनिटाइज किया गया। गेट पर तैनात पुलिसकर्मी समस्या लेकर आने वाले लोगों को पुलिस चौकी पर भेज रही है।
विज्ञापन


दो दिन तक थानाक्षेत्र के पुलिस चौकियों पर फरियाद सुनी जाएगी। इस क्षेत्र में पैडलेगंज, बेतियाहाता, इंजीनियरिंग कॉलेज, एम्स, एयरफोर्स, रेलवे स्टेशन और मोहद्दीपुर चौकी आती हैं। अब पुलिसकर्मी थाने आकर केस दर्ज कराकर आवश्यक कार्रवाई कराएंगे। साथ ही कम से कम अपराधियों की धरपकड़ होगी।
विज्ञापन


अगर अपराधी या छोटे मोटे मामलों के आरोपित पकड़े भी जाएंगे तो उन्हें पुलिस चौकियों पर ही रखा जाएगा और वहीं से अस्थायी जेल भेजवाया जाएगा। रविवार को थाना परिसर में चहल-पहल नहीं थी। कैंट इंस्पेक्टर अपने केबिन में बैठे रहे। कार्यालय खाली रहा। गेट पर दो पुलिसकर्मी सुरक्षा में तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed