फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Candidates who came to appear for staff nurse exam wandered for buses.

Gorakhpur News: स्टाफ नर्स की परीक्षा देने आए अभ्यर्थी बसों के लिए भटके

Wed, 20 Dec 2023 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 20 Dec 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
Candidates who came to appear for staff nurse exam wandered for buses.

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। आजमगढ़, बलिया, वाराणसी से स्टाफ नर्स की परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों को बसें नहीं मिलने से परेशानियों का सामना करना पड़ा। अभ्यार्थी बसों का घंटों इंतजार करते रहे, लेकिन जब उन्हें बसें नहीं मिली तो निजी वाहनों से नौसड़ पहुंचकर बस पकड़नी पड़ी।
मंगलवार को स्टाफ नर्स की परीक्षा थी। परीक्षा देने के लिए वाराणसी, आजमगढ़ और बलिया के अभ्यर्थी पहुंचे थे। लेकिन, इन रूट की बसों का संचालन नौसड़ से होने से अभ्यर्थी कचहरी बस डिपो पर बसों की तलाश में भटकते रहे। सुबह 11:30 बजे परीक्षा छूटने के बाद अभ्यर्थियों के कचहरी बस स्टेशन पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया।
विज्ञापन

12 बजे तक पूरा स्टेशन परिसर अभ्यर्थियों से भर गया। लेकिन, यहां इस रूट की कोई बस नहीं थी। जब दोपहर एक बजे तक बस नहीं मिली तो अभ्यर्थियों ने हंगामा शुरू कर दिया। जिसके बाद मौके पर पहुंचे गोरखपुर परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह ने अभ्यर्थियों को जल्द से जल्द बसे आने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच कई अभ्यर्थी निजी साधनों से नौसड़ पहुंचकर बस पकड़ी। आश्वासन के बावजूद दोपहर 1:30 बजे तक राप्तीनगर डिपो की कोई भी बस नहीं पहुंची। एक बस प्रयागराज डिपो की पहुंची तो अभ्यर्थी बस की ओर दौड़ पड़े, लेकिन जब अभ्यर्थियों को पता चला कि बस उनके रूट की नहीं है तो वे निराश हो गए।

कोट
वाराणसी रूट की बसों का संचालन नौसड़ से हो रहा है। परीक्षा होने के कारण बस स्टेशन पर भीड़ ज्यादा हो गई थी, लेकिन बाद में चार बसें मंगा ली गईं, जिसपर सवार होकर अभ्यर्थी गंतव्य को गए।

- एके सिंह, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राप्तीनगर डिपो

कोट
परीक्षा छूटने के बार रेलवे बस स्टेशन गए, लेकिन वहां से बस नहीं मिली। कचहरी बस डिपो आए तो यहां भी बस नहीं मिल रही है।
- प्रदीप पांडेय, अभ्यर्थी

परीक्षा छूटने के बाद सीधे कचहरी बस स्टेशन पहुंचे, लेकिन दो घंटे हो गए आजमगढ़ की बस नहीं मिली। रोडवेज की व्यवस्था बहुत खराब है।
- सत्येंद्र, अभ्यर्थी

स्टाफ नर्स की परीक्षा देने आजमगढ़ से आई हूं, आजमगढ़ से आने में तो दिक्कत नहीं हुई, लेकिन अब जाने के लिए बस नहीं मिल रही है।
- सरोज चौहान, अभ्यर्थी

दो घंटे से बस का इंतजार कर रही हूं, लेकिन बस नहीं मिली। रोडवेज के अधिकारियों ने कहा कि आधे घंटे में बा आ जाएगी, लेकिन नहीं आई।
- अनुपम लता, अभ्यर्थी

-----------

निजी बस संचालित होने की आरटीओ से की शिकायत
गोरखपुर डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक महेश चंद्र ने संभागीय परिवहन अधिकारी को पत्र लिखकर बस स्टेशन के पास से संचालित हो रही निजी बसों की शिकायत की है। एआरएम ने कहा कि बस स्टेशन के पास रोडवेज बस के रंग में रंगी बस जिसपर देव डिपो लिखा हुआ है, नियमित संचालित हो रही है, जबकि इनका संचालन नंदानगर से होना है। इससे रोडवेज को क्षति हो रही है, इसपर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed