{"_id":"5eb7d516805c5d270232b52d","slug":"cancer-patient-dies-in-quarantine-center-at-deoria","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in Gorakhpur: क्वारंटीन सेंटर में कैंसर रोगी की मौत, जिले में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus in Gorakhpur: क्वारंटीन सेंटर में कैंसर रोगी की मौत, जिले में मचा हड़कंप
Sun, 10 May 2020 03:49 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, देसही, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देसही, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 10 May 2020 03:49 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के हरैया बसंतपुर गांव के क्वारंटीन सेंटर में (62) वर्षीय एक शख्स की मौत होने से हड़कंप मच गई। मृतक मुंबई से सात मई को इलाज कराकर लौटे था। गांव में पहुंची स्वास्थ्य टीम ने शव को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया।
विज्ञापन
कोरोना का सैंपल लेने के बाद शव घर वालों को सौंप दिया गया। दाह संस्कार के बाद परिवार के पांच सदस्यों को क्वारंटीन कर दिया गया है। हरैया बसंतपुर निवासी विश्राम सिंह सात मई को मुंबई से कैंसर का इलाज कराकर लौटे तो ग्रामीणों ने विरोध किया जिसके बाद उन्हें परिवार के चार लोगों के साथ क्वारंटीन कर दिया गया। शनिवार की रात में विश्राम सिंह की तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन
रविवार को भोर में क्वारंटीन सेंटर में उनकी मौत हो गई। इसकी खबर मिलते ही गांव वाले परेशान हो गए। सूचना पर स्वास्थ्य टीम पहुंची। कोरोना के संदेह में शव को घर वालों की मदद जिजला अस्पताल लाया गया और कोरोना का सैंपल लिया गया है। साथ में आए परिवार के पांच सदस्यों का भी सैंपल लिया गया।
विज्ञापन
14 कोरोना संदिग्धों का लिया गया सैंपल
चार लोगों ने ही मिलकर शव का दाह अंतिम संस्कार किया और घर जाने के बजाए स्कूल में इन्हें क्वारंटीन कर दिया गया। रविवर को गांव को सैनिटाइज कराया गया। गांव में पहुंचें अफसरों ने इसकी जानकारी लिया है।
परिवार के लोगों ने बताया कि कैंसर बीमारी से काफी दिनों से विश्राम सिंह जूझ रहे थे। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि क्वारंटीन सेंटर में जिसकी मौत हुई है। वह कैंसर पीड़ित था। उनके साथ आए परिवार के चार और लोगों का सैंपल लिया गया है।
जिला अस्पताल में रविवार को 14 कोरोना संदिग्धों का सैंपल लिया गया। गैर प्रांतों से आए 60 से अधिक लोगों का थर्मल स्क्रीनिंग हुई। बुखार से पीड़ित लोगों को आइसोलेशन वार्ड में भेजा गया। सीएमएस डॉ. छोटेलाल ने बताया कि एक मृतक समेत 14 लोगों का सैंपल जांच के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।