फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Can donate blood to needy in Amar Ujala Blood Donation Camp

अमर उजाला रक्तदान शिविर: महादान कर लोगों की जान बचा रहे ये लोग, आप भी जरूरतमंदों को दे सकते हैं जीवन

Thu, 10 Jun 2021 01:44 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज नेटवर्क, देवरिया।
डिजिटल न्यूज नेटवर्क, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Thu, 10 Jun 2021 01:44 PM IST
सार

जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में आयोजित किया गया है। देवरिया ब्लड बैंक में खून का टोटा पड़ गया हैं। ऐसे में आप सोंचे अगर कहीं कोई किसी को रक्त की जरूरत पड़ गई तो उसकी जान जा सकती है।

विज्ञापन
Can donate blood to needy in Amar Ujala Blood Donation Camp
रक्तदान करते उपेंद्र - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं हैं। इसलिए आइए हम, आप रक्तदान कर लोगों की जान बचाएं। हम उदाहरण देना चाहेंगे देवरिया जिले के उपेंद्र यादव का। जिन्होंने तकरीबन 15 वर्षो में 44 बार रक्तदान कर लोगों की जान बचाई है। ऐसे में आप भी रक्तदान कर उपेंद्र यादव बन सकते है। जो 45 वीं बार रक्तदान करने जा रहें हैं। इसलिए रक्त के अभाव में किसी की जान जाती तो बरबस ही उपेंद्र की याद लोगों को आ जाती है। इनकी टीम में दस से अधिक ऐसे लोग हैं जो रक्तदान कर लोगों की जान बचाने में लगे हैं। 
विज्ञापन


अमर उजाला फाउंडेशन एवं भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से अपने सामाजिक सरोकारों के अभियान के तहत 14 जून को रक्तदान शिविर जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में आयोजित किया गया है। देवरिया ब्लड बैंक में खून का टोटा पड़ गया हैं। ऐसे में आप सोंचे अगर कहीं कोई किसी को रक्त की जरूरत पड़ गई तो उसकी जान जा सकती है। संक्रमण काल में आपके जानने वालें लोगों की जान खून के अभाव में भी चली गई होगी। इसलिए रक्तदान शिविर आयोजित किया गया हैं। इसका शुभारंभ डीएम आशुतोष निरंजन एवं एसपी डा. श्रीपति मिश्र करेंगें। दोनों अधिकारी रक्तदानियों को प्रमाण पत्र देकर संमानित भी करेंगें। 
विज्ञापन


इनसें आप भी लें सीख, बचाएं लोगों की जान 
संपत्ति राम यादव वार्ड नंबर 2 शिव पुरम कॉलोनी देवरिया रामनाथ के पुत्र उपेंद्र यादव एक ऐसा नाम है। जिस पर उनके परिवार के साथ - साथ भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी सहित अन्य सामाजिक संस्थाओं को घमंड रहता है। घंमड इस बात का कि अगर किसी की जान जा रही होगी तो उपेंद्र रक्तदान कराकर अपनी टीम से लोगों की जान बचा सकते हैं । 
विज्ञापन
विज्ञापन

बतौर उपेंद्र यादव एक अक्टूबर 2005 से 10 फरवरी 2021 के बीच अब तक कुल 44 बार रक्तदान कर चुका हूं। जिनमें देवरिया, आजमगढ़, मऊ ,दिल्ली और बेंगलुरु शहर शामिल है। उदाहरण के तौर पर देखा जाए तो वर्ष  2017 में नीरज की माता रामरति देवी को अमिला जिला- मऊ में जाकर रक्तदान किया। 2018 में गयासुद्दीन निवासी गहिला के लिए रक्तदान कर उनका जीवन बचाया।

अभी जून 2020 में विमलेश यादव के पिता ममूर्ति यादव ग्राम अखनपुरा देवरिया को पीजीआई में जाकर रक्तदान किया और  27 अगस्त  2020 को शबाना खातून पत्नी अयूब रजा निवासी  अबुबकर नगर की जान रक्तदान कर बचाया। कैंसर से पीड़ित सिटी हॉस्पिटल गोरखपुर भर्ती इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के शासकीय सचिव और सीएमओ रह चुके डा. डीवी शाही  की बहन इंदिरा सिंह का फातिमा हॉस्पिटल गोरखपुर में स्वैच्छिक रक्तदान कर जान बचाई।

उपेंद्र हर तीन ताह पर रक्तदान करते हैं। उनका कहना है कि रक्तदान की ऐसी इच्छा जगी कि  अपने सभी दोस्तों, मित्रों को हमेशा रक्तदान करने के लिए प्रेरित करते रहते हैं, उनके साथ  विजय सिंह चौहान, गौरव तिवारी मनीष तिवारी, अर्जुन कनौजिया, अभिषेक आर्या, प्रमोद कुमार एवं नरेंद्र चौहान यह लोग भी रेगुलर रक्तदाता बन चुके है। सैकड़ों की संख्या में एनजीओ के साथ मिलकर रक्तदान कैंप का आयोजन करवा चुके हैं।

संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के मीडिया प्रभारी के रूप में कार्यरत।  साथ ही इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी शाखा देवरिया ब्लड डोनेशन कैंप कोऑर्डिनेटर के रूप में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं । इस बार 14 जून 2021 को 45 बार रक्तदान करेंगे। उपेंद्र ने जिले के लोगों से अपील किया है कि जिनकी उम्र 18 से 65 साल के बीच में है और वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं वह आने वाले 14 जून 2021 को विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर में रक्तदान जरूर करें।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed