फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   campaign will run make women voters in Gorakhpur

गोरखपुर: महिलाओं को वोटर बनाने के लिए एक से दस तक चलेगा महाभियान, यहां कर सकते हैं आवेदन

Thu, 01 Jul 2021 02:32 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 01 Jul 2021 02:32 PM IST
सार

लिंगानुपात के मुताबिक मतदाता सूची में महिलाओं की संख्या कम होने पर प्रशासन संजीदा।

विज्ञापन
campaign will run make women voters in Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : Social Media

विस्तार

गोरखपुर में मतदाता सूची में लिंगानुपात के मुताबिक आधी आबादी (महिलाओं) की भागीदारी कम होने पर निर्वाचन आयोग और जिला प्रशासन ने संजीदगी दिखाई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला के निर्देश के बाद उप जिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम फाइनेंस राजेश कुमार सिंह ने इस अनुपात को सही करने के लिए एक से 10 जुलाई तक महाभियान चलाने का निर्णय लिया है। इस दौरान मतदाता सूची को दुरुस्त किया जाएगा।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सभी एसडीएम और तहसीलदार को निर्देश दिया गया है कि महाभियान के दौरान वह लोगों को पत्नी, बहू और बेटियों को वोटर बनाने के लिए जागरूक करें। लोगों से अपील की गई है कि वह वोटर लिस्ट जांच लें। यदि उसमें उनके घर की महिलाओं के नाम नहीं हैं तो उसे जुड़वा लें। बता दें कि जिले की जनगणना के अनुसार महिला लिंगानुपात 1000 पर 940 का है, जबकि वर्तमान विधानसभा मतदाता सूची का अनुपात 821 ही है। इस अभियान के दौरान इस अनुपात को सही किया जाना है।
विज्ञापन


एनवीएस पोर्टल पर जाकर कर सकते हैं आवेदन  
उपजिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाता बनने के लिए बीएलओ को तलाशने या उनके पीछे घूमने की जरूरत नहीं है। कोई भी व्यक्ति घर बैठे स्मार्ट फोन के जरिए नेशनल वोटर सर्विस (एनवीएस) पोर्टल पर जाकर ओटीपी की मदद से लॉगिन और यूजर आईडी बना सकता है। इसके बाद वह वोटर बनने के साथ ही मतदाता सूची की खामियों को भी दुरुस्त करने के लिए आवेदन कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व में वोटर बनने के लिए ऑनलाइन सर्विस के बारे में तमाम शिकायतें आईं थीं, जिन्हें अब दुरुस्त कर दिया गया है। साथ ही इसकी मॉनीटरिंग भी की जा रही है। जो भी आवेदन करेगा 10 जुलाई तक निस्तारण कर दिया जाएगा। इसके अलावा जिला निर्वाचन कार्यालय और तहसील कार्यालयों में मतदाता आवेदनपत्र जमा किया जा सकता है।
 

घर पहुंचेगा मतदाता पहचानपत्र

वोटर बनने के लिए एनवीएस पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करने वाले मतदाताओं के पहचान पत्र उनके घर के पते पर पहुंचेंगे। इसके लिए उन्हें बीएलओ, निर्वाचन कार्यालय या तहसील कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

जिले में काम करने वाले दूसरे शहरों के कर्मचारी भी बन सकेंगे वोटर
उपजिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि दूसरे शहरों से आकर गोरखपुर में छह महीने से अधिक समय से नौकरी करने वाले अधिकारी, कर्मचारी भी खुद व अपने परिवार के 18 साल से अधिक उम्र के सदस्यों को मतदाता बनवा सकते हैं। उन्होंने युवाओं से अपील की है कि एक जनवरी 2021 को 18 साल की उम्र पूरी करने वाले युवा वोटर बन सकते हैं।

कोरोना काल में जान गंवाने वालों के नाम हटाए जाएंगे
कोरोना काल के अलावा साल-दो साल में जिन मतदाताओं का निधन हुआ है, उनके नाम इस महाभियान के दौरान मतदाता सूची से हटाए जाएंगे। साथ ही लोगों के नाम और पते सही किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed