{"_id":"625a534c0cd00230de334f9d","slug":"campaign-will-run-for-60-days-to-beautify-gorakhpur-city","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: शहर को सुंदर बनाने के लिए 60 दिनों तक चलेगा अभियान, वीडियो कांफ्रेंसिंग कर तय किया एजेंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: शहर को सुंदर बनाने के लिए 60 दिनों तक चलेगा अभियान, वीडियो कांफ्रेंसिंग कर तय किया एजेंडा
Sat, 16 Apr 2022 10:55 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 16 Apr 2022 10:55 AM IST
सार
अधिशासी अभियंता आरके पांडेय को 10 दिन के अंदर इस्टीमेट बनाकर कार्य शुरू कराने का निर्देश दिया। अमृत योजना के तहत शहीद अब्दुल्ला नगर, रसूलपुर में पाइप डालने का कार्य करा रहे ठेकेदार और जलनिगम के अवर अभियंता को साइट प्लान लगाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
गोरखपुर शहर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
नगर निगम शहर के लोगों को नगरीय सुविधाएं उपलब्ध कराकर शहर को सुंदर बनाने के लिए 60 दिवसीय 12 अभियान चलाएगा। अधिकारियों ने इसे अमल में लेते हुए शुक्रवार से शुरू भी कर दिया।
विज्ञापन
शुक्रवार को नगर विकास मंत्री एवं अपर मुख्य सचिव ने नगरीय सुविधाओं को बढ़ाने एवं शहरों को सुंदर बनाने के लिए 60 दिवसीय 12 सूत्रीय अभियान चलाने के संबंध में वीडियो कांफ्रेंसिंग की। इसमें ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, कूड़ा प्रबंधन, कूड़ा अलग-अलग करने, नाला-नाली सफाई, चौराहों के सुंदरीकरण के संबंध में विभिन्न कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन
पार्कों की मरम्मत और सुंदरीकरण, प्रयागराज व वाराणसी की तर्ज पर वाल पेंटिंग, ओपेन जिम व अन्य व्यवस्था कर पार्कों को सुंदर बनाने, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशनों पर दो शिफ्ट में ड्यूटी लगवाने, सफाई कर्मचारियों की सैलरी समय से देने के अलावा सुबह छह बजे से सफाई कार्य कराने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
इस दौरान अपर नगर आयुक्त आरबी सिंह, महा प्रबंधक जलकल एसपी श्रीवास्तव, मुख्य अभियंता सुरेश चंद, उप नगर आयुक्त संजय शुक्ला, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुकेश रस्तोगी एवं सहायक अभियंता संजय वर्मा उपस्थित रहें।
Trending Videos
ये एजेंडा किए गए तय
- वर्षा ऋतु को देखते हुए महानगर के सभी नालों की सफाई, ओडीएफ का शत प्रतिशत पालन कराने।
- वर्ष 2024 तक नगर निगम क्षेत्र को लिगेसी वेस्ट (कूड़े के ढेर से) मुक्त बनाने का लक्ष्य।
- नगर निगम के सभी अधिकारी सुबह छह बजे क्षेत्र में निकलकर स्वयं की उपस्थित में सफाई कराने व सफाई की जियो टैग फोटो शासन को भेजने के लिए निर्देशित किया गया।
- नगर निगम क्षेत्र के सभी प्रमुख चौराहों को स्वच्छ, सुंदरीकरण प्राइवेट सेक्टर की कंपनियों/निजी सहभागिता के सहयोग से कराने।
- प्रत्येक वार्ड में प्रमुख स्थान पर वार्ड के सुपरवाइजर, सफाई कर्मचारी जोनल अधिकारी का नाम मोबाइल नंबर व कंट्रोल रूम नंबर लिखवाकर चस्पा कराने।
- एयर क्वालिटी को ठीक करने के लिए सड़कों के किनारे, पार्कों व डिवाइडरों पर पौधरोपण करने, फुटपाथों घास लगवाने।
- आम लोगों की समस्याएं दूर कराने के लिए सभी अधिकारी आम नागरिकों से कार्यालय में मिलने का समय निर्धारित करें। शिकायत सुनकर निस्तारित करें ताकि किसी भी दशा में शिकायतें ऊपरी स्तर तक न पहुंचे।
- लोगों की समस्या के समाधान के लिए नगर विकास द्वारा टोल फ्री नंबर 1533 जारी किया गया है।
- पेयजल की समस्या दूर कराने, स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने, डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन कराने, दिन में स्ट्रीट लाइट न जलाने, ऊर्जा संरक्षण करने के संबंध में निर्देश दिया गया।
- पीएम स्वनिधि के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए सभी नगर निगमों को निर्देशित किया गया।
आरपीएम एकेडमी से सफाई का शुरू हुआ महाअभियान
नगर विकास मंत्री व मुख्य सचिव की वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने शुक्रवार को ग्रीन सिटी स्थित आरपीएम एकेडमी में सफाई का महाअभियान चलाया। इस दौरान जेसीबी से सफाई कराई गई। वहीं, काम में लापरवाही बरतने पर सफाई कर्मचारी मन्नवर अली को रसूलपुर वार्ड से हटा दिया गया।
60 दिवसीय 12 सूत्रीय अभियान के तहत नगर आयुक्त ने रसूलपुर में नाले का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी नाले को मेंटेन कराने व नजर रखने के लिए सहायक अभियंता शैलेष को निर्देशित किया। इसके अलावा नगर आयुक्त ने अजय नगर, रसूलपुर में संपवेल का निरीक्षण किया।
इसे ऊंचा उठाने के लिए अधिशासी अभियंता आरके पांडेय को 10 दिन के अंदर इस्टीमेट बनाकर कार्य शुरू कराने का निर्देश दिया। अमृत योजना के तहत शहीद अब्दुल्ला नगर, रसूलपुर में पाइप डालने का कार्य करा रहे ठेकेदार और जलनिगम के अवर अभियंता को साइट प्लान लगाने का निर्देश दिया।