फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Camp set up for covid vaccine in Madrasa at gorakhpur

कोरोना पर वार: मदरसे में लगा कैंप, कोविड का टीका लगवाने पहुंचे लोग

Thu, 10 Jun 2021 06:36 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 10 Jun 2021 06:36 PM IST
सार

कैंप का आरंभ जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आशुतोष पांडेय और मदरसा प्रधानाचार्य हाफिज नजरे आलम और पार्षद उजैर अहमद ने फीता काट कर किया।

विज्ञापन
Camp set up for covid vaccine in Madrasa at gorakhpur
मदरसे में टीकाकरण। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर शहर के मदरसा दारुल उलूम हुसैनिया इमामबाड़ा दीवान बाजार में गुरुवार को कोविड वैक्सीन कैंप लगाया गया। कैंप में 46 लोगों को कोवैक्सीन की पहली डोज लगाई गई। कोविशील्ड टीका नहीं होने के कारण दस आजमीने हज (हज की तैयारी कर रहे लोग) बिना टीका लगवाए ही लौट गए।

विज्ञापन


कैंप में हज करने के इच्छुक लोगों को जब पता चला कि यहां कोवैक्सीन टीका लगाया जा रहा है तो वह लौट गए। दरअसल सऊदी अरब सरकार ने आजमीने हज के लिए कोविशील्ड वैक्सीन को ही मान्यता दी है। कोवैक्सीन लगवाने वालों को सऊदी अरब में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन


शहर के उलेमा, मदरसों के टीचर और मस्जिद के इमाम मुस्लिम समाज को कोविड टीकाकरण कराने को जागरूक कर रहे हैं। इससे लोग टीकाकरण कराने को आगे रहे हैं। गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग, यूनिसेफ और स्टार हॉस्पिटल चेरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में मदरसा दारुल उलूम हुसैनिया इमामबाड़ा दीवान बाजार में कोविड टीकाकरण कैंप लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैंप में आने वालों को कोवैक्सीन टीका लगाया गया। कैंप का आरंभ जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आशुतोष पांडेय और मदरसा प्रधानाचार्य हाफिज नजरे आलम और पार्षद उजैर अहमद ने फीता काट कर किया। कैंप में 18 से 45 आयु वर्ग वाले लोग टीका लगवाने पहुंचे। सुबह से शाम तक चले कार्यक्रम में 46 लोगों ने टीका लगवाया।


कैंप मे यूनिसेफ के गुलजार अहमद, शिवांगी गुप्ता, वसीमा,  संदीप श्रीवास्तव  स्टार हॉस्पिटल की सरिता, अभिषेक, फारूक, मदरसा हुसैनिया के शिक्षक मो रियाजुद्दीन, नवेद आलम, अब्दुल हमीद, मो क़ासिम, शबीह आजमी,  मो. नसीम खान,  इरफान ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।  

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed