{"_id":"66ce5d47c9194fb17203e624","slug":"came-to-gorakhpur-to-seek-blessings-of-guru-gorakhnath-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-666078-2024-08-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: योग गुरु रामदेव ने कहा, 'गुरु गोरखनाथ का आशीर्वाद लेने आया था', दौरे को कहा- विशुद्ध धार्मिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: योग गुरु रामदेव ने कहा, 'गुरु गोरखनाथ का आशीर्वाद लेने आया था', दौरे को कहा- विशुद्ध धार्मिक
Wed, 28 Aug 2024 12:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2024 12:17 PM IST
सार
योग गुरु स्वामी रामदेव ने कहा-गुरु गोरखनाथ बाबा का दर्शन कर धन्य हो गया हूं। यह विशुद्ध धार्मिक यात्रा है, इसमें कारोबार और राजनीति पर बात नहीं होगी। दोबारा जल्द गोरखपुर आऊंगा, तब सभी मुद्दों पर खुलकर बात होगी।
विज्ञापन
गोरखपुर प्रवास के दौरान योग गुरु रामदेव
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
योग गुरु स्वामी रामदेव ने कहा-गुरु गोरखनाथ बाबा का दर्शन कर धन्य हो गया हूं। यह विशुद्ध धार्मिक यात्रा है, इसमें कारोबार और राजनीति पर बात नहीं होगी। दोबारा जल्द गोरखपुर आऊंगा, तब सभी मुद्दों पर खुलकर बात होगी।
योग गुरु रामदेव मंगलवार की सुबह उद्यमी चंद्र प्रकाश अग्रवाल के बरगदवां स्थित आवास पर सुबह योग क्रिया के बाद पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे। उन्होंने गोरखपुर आने के प्रयोजन से जुड़े सवाल पर स्पष्ट किया कि वह गुरु गोरखनाथ का आशीर्वाद लेने आए हैं।
योग गुरु रामदेव ने कराया योगाभ्यास
स्वामी रामदेव ने मंगलवार की सुबह उद्यमी चंद्र प्रकाश अग्रवाल के आवास पर ही साधकों के साथ योगाभ्यास किया। इसके बाद पतंजलि पीठ के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

बाबा रामदेव ने खुद योग किया और योगाभ्यास भी करवाया
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कार्यकर्ताओं के अनुरोध पर उनके साथ फोटो खिंचवाया। कार्यकर्ताओं से कहा कि जल्द ही कार्यक्रम लेकर गोरखपुर आएंगे।
इस दौरान दीपक शर्मा, हरिनारायण दुबे, अखिलेश तिवारी, सुनीषा श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। बरगदवां से निकलकर स्वामी रामदेव सड़क मार्ग से सहजनवां में पतंजलि योग पीठ की एक पदाधिकारी के आवास पर गए। वहां से वह दिन में 12:20 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए।