{"_id":"62d787bfb21da118696213b2","slug":"cabinet-approval-to-ghaghsara-uruva-nagar-panchayat","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: घघसरा, उरुवा नगर पंचायत को कैबिनेट की मंजूरी, बड़हलगंज के विस्तार को भी मिली स्वीकृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: घघसरा, उरुवा नगर पंचायत को कैबिनेट की मंजूरी, बड़हलगंज के विस्तार को भी मिली स्वीकृति
Wed, 20 Jul 2022 10:20 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 20 Jul 2022 10:20 AM IST
सार
नई नगर पंचायतों में जल्द तैनात होंगे ईओ, चेयरमैन के निर्वाचन तक एसडीएम बनाए जाएंगे प्रशासक।
विज्ञापन
गोरखपुर नगर पंचायत।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले की दो नई नगर पंचायतों घघसरा और उरुवा को प्रदेश कैबिनेट ने मंगलवार को मंजूरी दे दी। अब जिले में नगर पंचायतों की संख्या 11 हो गई है। जल्द ही खजनी और बेलघाट को भी नगर पंचायत का दर्जा मिल जाएगा। इसकी प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
वहीं बड़हलगंज नगर पंचायत के विस्तार को भी कैबिनेट की स्वीकृति मिल गई है। जल्द ही पीपीगंज, गोला, पिपराइच और मुंडेरा बाजार नगर पंचायत का भी विस्तार हो जाएगा। इसकी भी प्रक्रिया तेजी से चल रही है। प्रस्ताव शासन को भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन
एडीएम प्रशासन पुरुषोत्तम दास गुप्ता ने बताया कि गोला तहसील की नई नगर पंचायत उरुवा में 44 गांव शामिल किए गए हैं जिनकी आबादी 21,844 है। इसी तरह सहजनवां तहसील क्षेत्र की घघसरा नगर पंचायत में 27 गांव शामिल किए गए हैं जिनकी आबादी 24,307 है।
विज्ञापन
दोनों नई नगर पंचायतों में जल्द ही अधिशासी अधिकारी (ईओ) की तैनाती कर दी जाएगी। चेयरमैन का निर्वाचन होने तक एसडीएम को प्रशासक की जिम्मेदारी दी जाएगी जो यहां के विकास कार्यों को लेकर जरूरी निर्णय लेंगे।
घघसरा नगर पंचायत में ये गांव हुए हैं शामिल
पिपरी, डुमरी, जसुलीपार, बड़हाडुहा, नचनी, पनिका, इटार, विजौवा, कुसम्हाखुर्द, विशुनपुरा, ढेलहा, कोड़री उर्फ हड़ही, सोनचार, कोडरा, विसरी, सिंहड़ा, मंझरिया, घघसरा, अलगटपुर, ठर्रापार, लोहसड़ा, जगदीशपुर उर्फ गाही, सेहुड़ा थरुआपार, दरिवां, नेउसा, भरोहिया।