{"_id":"6461d17f005b4427c20c7964","slug":"by-showing-fear-of-police-high-ones-blew-the-jewelry-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: फल खरीदने निकली महिला के साथ हुई घटना, पुलिस का डर दिखाकर उच्चकों ने उड़ाए जेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: फल खरीदने निकली महिला के साथ हुई घटना, पुलिस का डर दिखाकर उच्चकों ने उड़ाए जेवर
Mon, 15 May 2023 12:00 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 15 May 2023 12:00 PM IST
सार
रवि की पत्नी सरिता बाजार करने निकली थीं। शाम में ठेले वाले से फल खरीद रही थीं। इस दौरान आए चार जालसाजों ने कहा कि आप की नोटों की गड्डी गिरी है। महिला ने लालच में आकर कागज की गड्डी को नोट समझकर बैग में रख लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में पिपराइच इलाके के बैलो चौराहे के पास रविवार शाम फल खरीद रही महिला को जालसाजों ने पहले लालच दिया फिर पुलिस का डर दिखाकर जेवर उतरवा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, वार्ड नंबर 9 सिधवाल निवासी रवि की पत्नी सरिता बाजार करने निकली थीं। शाम में ठेले वाले से फल खरीद रही थीं। इस दौरान आए चार जालसाजों ने कहा कि आप की नोटों की गड्डी गिरी है। महिला ने लालच में आकर कागज की गड्डी को नोट समझकर बैग में रख लिया।
विज्ञापन
फिर थोड़ी ही देर बाद आए जालसाजों ने बताया कि पुलिस चेकिंग कर रही है। पकड़े जाने पर पुलिस रुपये ले लेगी, जल्दी चलो। फिर जालसाजों ने रेलवे स्टेशन के पास ले जाकर पुलिस का डर दिखाकर महिला का मंगलसूत्र, पाजेब, कान की बाली व अन्य जेवर उतरवा लिया।
इसके बाद उसने एक थैला दिया और बोला कि इसी में जेवर है, अंदर रख लो, बाद में खोलना। महिला उसे लेकर चली गई, लेकिन थोड़ा आगे जाने के बाद खोला तो उसमें कुछ भी नहीं था। गड्डी भी नोटों की नहीं, बल्कि कागज की थी। इसके बाद महिला ने पुलिस को सूचना दी।